महिलाएं स्टाइलिश और आकर्षक दिखने के लिए ड्रेस के चयन के समय रंगत के मुताबिक, पैटर्न, डिजाइन एम्ब्रायडरी आदि सब कुछ ध्यान में रखती हैं। लेकिन उनके बॉडी शेप के मुताबिक ड्रेस में सबसे जरूरी भाग को नजरअंदाज कर देती हैं। वह है किसी भी परिधान का नेकलाइन। परिधान का डिजाइन, कलर, पैटर्न, साइज सब कुछ अहम होता है लेकिन उनकी नेकलाइन आपके लुक को बदलने का काम करती है। इसीलिए ड्रेस खरीदते समय उसके नेकलाइन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नेकलाइन आपके लुक को संवार भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। नेकलाइन के मुताबिक आउटफिट सेलेक्ट करते समय ध्यान दें कि वह आपके बॉडी टाइप के अनुरूप हो। अगर आपको ये नहीं पता कि आपकी बॉडी टाइप के मुताबिक कैसी नेकलाइन आप पर सूट करेगी तो आज हम आपको इस बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं किस बॉडी टाइप पर कौन सा नेक लाइन करें सलेक्ट।