फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: शरीर के शेप के मुताबिक करें गले की डिजाइन का चयन, दिखेंगी आकर्षक

Mon, 28 Feb 2022 11:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram/deepika padukone
महिलाएं स्टाइलिश और आकर्षक दिखने के लिए ड्रेस के चयन के समय रंगत के मुताबिक, पैटर्न, डिजाइन एम्ब्रायडरी आदि सब कुछ ध्यान में रखती हैं। लेकिन उनके बॉडी शेप के मुताबिक ड्रेस में सबसे जरूरी भाग को नजरअंदाज कर देती हैं। वह है किसी भी परिधान का नेकलाइन। परिधान का डिजाइन, कलर, पैटर्न, साइज सब कुछ अहम होता है लेकिन उनकी नेकलाइन आपके लुक को बदलने का काम करती है। इसीलिए ड्रेस खरीदते समय उसके नेकलाइन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नेकलाइन आपके लुक को संवार भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। नेकलाइन के मुताबिक आउटफिट सेलेक्ट करते समय ध्यान दें कि वह आपके बॉडी टाइप के अनुरूप हो। अगर आपको ये नहीं पता कि आपकी बॉडी टाइप के मुताबिक कैसी नेकलाइन आप पर सूट करेगी तो आज हम आपको इस बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं किस बॉडी टाइप पर कौन सा नेक लाइन करें सलेक्ट।
विज्ञापन

2 of 5
kangana ranaut - फोटो : instagram/kanganaranaut
गोल गला

गोल गला या राउंड नेकलाइन एक क्लासिक डिजाइन हैं। ये डिजाइन आपके चेहरे और कंधों को आकर्षक लुक देता है। ये नेक लाइन उन लोगों पर अधिक जंचेगी जिसकी गर्दन लंबी हो और चेहरा पतला हो। इसके अलावा जिन महिलाओं के कंधे वाइड हों या फिर ब्रेस्ट साइज कम हो उनपर भी इस नेकलाइन वाली ऑउटफिट परफेक्ट लुक देगी।
विज्ञापन

3 of 5
Madhuri Dixit - फोटो : madhuridixitnene
चकोर गला

स्क्वेयर नेकलाइन आउटफिट विंटेज स्टाइल के होते हैं। जिन महिलाओं का ब्रेस्ट साइज अधिक होता है ये नेकलाइन उनके ऊपर अच्छा लगता है। बिना वल्गर लुक के स्क्वेयर नेकलाइन उनको प्रभावी फिगर देता है। 

4 of 5
Sophie Choudry - फोटो : instagram/sophiechoudry 
वी नेकलाइन

वी नेक लाइन अधिकतर महिलाओं को अच्छा लगता है। हालांकि वी नेकलाइन कम ब्रेस्ट साइज वाली महिलाओं के लिए तो परफेक्ट है पर अधिक ब्रेस्ट साइज पर ये अच्छा लुक नहीं देता। लेकिन अगर बिग ब्रेस्ट वाली महिलाएं भी वी नेकलाइन पहनना चाहती हैं तो उन्हें डीप वी नेकलाइन का चुनाव करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143
ऑफ शोल्डर नेकलाइन

आजकल ऑफ शोल्डर नेकलाइन का बहुत चलन है। अगर आप भी ऑफ शोल्डर नेकलाइन पहनने वाली हैं तो पहले ये जान लीजिए कि क्या ये नेकलाइन आप के लिए उपयुक्त है। यह नेकलाइन आपके शोल्डर व कॉलरबोन पर अधिक फोकस करता है। ऐसे में जिन महिलाओं के कंधे छोटे हों उनके लिए ये परफेक्ट है। शॉर्ट या मीडियम ब्रेस्ट साइज वाली महिलाओं पर भी ये नेकलाइन अच्छा लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें