फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: महीन धागों से तैयार इन साड़ी को करें अपनी वॉर्डरोब में शामिल, दिखेंगी स्टाइलिश

Thu, 24 Feb 2022 11:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
bhumi pednekar - फोटो : instagram
साड़ी पारंपरिक परिधान होने के साथ ही हर मौके पर फिट बैठता है। बस मौके और समय के हिसाब से सही डिजाइन और कपड़े की साड़ी का चुनाव किया जाए। पार्टी से लेकर ऑफिस मीटिंग तक के लिए अलग पैटर्न और फैब्रिक की साड़ी को चुन आप परफेक्ट नजर आ सकती हैं। अगर आप किसी कैजुअल आउटिंग पर जा रही हैं या फिर डिनर डेट पर जा रही हैं तो साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है। इन दिनों शियर फैब्रिक की साड़ी का ट्रेंड काफी ज्यादा है। जिसे पहन आप स्टाइलिश नजर आएंगी। वहीं अगर आप दोस्त की शादी में सबसे अलग लुक चाहती हैं तो ये साड़ियां बिल्कुल परफेक्ट लुक देंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
alia bhattQ - फोटो : instagram
महीन धागों से तैयार इन साड़ियों को पहन एक्ट्रेस भी स्टाइल का तड़का लगा सकती हैं। आलिया भट्ट हाल ही में फिल्म गंगूबाई के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंची थीं। जहां पर वो शियर फैब्रिक की साड़ी में नजर आईं। जिसे आप किसी भी डे आउटिंग के लिए चुन सकती हैं। वहीं इस साड़ी में आपका लुक बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आएगा। छोटे गोल प्रिंट की ये साड़ी काफी खूबसूरत है। जिसे आलिया ने स्लीवलेस स्वीटाहार्ट नेकलाइन के साथ मैच किया था
विज्ञापन

3 of 5
rubina dilaik - फोटो : instagram
वहीं अगर आप फूलों वाले प्रिंट को पसंद करती हैं तो रूबिना दिलैक का ये लुक जरूर पसंद आएगा। शियर फैब्रिक की साड़ी को आप चाहे तो पिंक कलर के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैच कर सकती हैं। ये आपको परफेक्ट लुक देगा। वहीं इस तरह की साड़ी में आप स्टाइलिश भी नजर आएंगी।

4 of 5
bhumi pednekar - फोटो : instagram
इन दिनों ऑर्गेंजा सिल्क की साड़ियां काफी ज्यादा ट्रेंड में है। इन साड़ियों के साथ आप स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक पा सकती हैं। वहीं ये पहनने में भी काफी आरामदायक होती हैं। तो अगली बार किसी आउटिंग के लिए आप इस तरह के शियर फैब्रिक की साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
अगर आप परफेक्ट फिगर की मालकिन हैं तो कियारा आडवाणी की तरह ही शिफॉन की साड़ी को अपने स्टाइल लिस्ट में शामिल करें। सहेली की शादी में गॉर्जियस लुक चाहिए तो ओम्बर शेड की शिफॉन साड़ी आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें