Chhath Puja 2025: छठ पूजा के लिए महिलाएं कई दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर देती हैं। इस दिन ज्यादातर महिलाएं साड़ी-लहंगा पहनना पसंद करती हैं, इसलिए यहां कुछ ब्लाउज के डिजाइन्स दिए जा रहे हैं, ताकि आप उन्हें बनवा सकें।
विज्ञापन
1 of 6
छठ पूजा पर पहननी है साड़ी तो अभी से तैयार करा लें ऐसे ब्लाउज
- फोटो : instagram
Chhath Puja 2025 : छठ पूजा का त्योहार आस्था, पारंपरिकता और सांस्कृतिक सुंदरता का प्रतीक है। इस खास अवसर पर महिलाएं अपने लुक को लेकर खास तैयारी करती हैं। पूजा के दौरान पारंपरिक साड़ियां और लहंगे पहनना एक आम परंपरा है, लेकिन इन आउटफिट्स को खास बनाने का काम करता है एक अच्छा ब्लाउज डिजाइन। सही फिटिंग और ट्रेंडी डिजाइन वाला ब्लाउज आपके पूरे आउटफिट को और निखार सकता है। इसलिए महिलाएं छठ पूजा से कई दिन पहले ही अपने लिए परफेक्ट ब्लाउज डिजाइन सिलवाने की तैयारी शुरू कर देती हैं।
अगर आप भी चाहती हैं कि छठ पूजा के दिन आपका लुक सबसे खास और ग्रेसफुल दिखे, तो यहां दिए गए कुछ नए और ट्रेडिशनल ब्लाउज डिजाइनों पर एक नजर जरूर डालें। ये डिजाइंस न सिर्फ देखने में खूबसूरत हैं बल्कि पूजा के माहौल के लिए पूरी तरह उपयुक्त भी हैं।
विज्ञापन
2 of 6
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
सबसे पहले नजर डालते हैं ब्लाउज की पहली डिजाइन पर तो इसके लिए आप इस तरह का नॉट वाला ब्लाउज अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इस डिजाइन में आगे की साइड स्वीटहार्ट नेकलाइन बनेगी, वहीं पीने एक बड़ी सी नॉट आपको बनवानी है। इसके साथ-साथ ऐसे ब्लाउज की आस्तीन में आप पफ लगवा सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
अब बारी है ब्लाउज की दूसरी डिजाइन देखने की तो ऐसी डिजाइन को बनाने के लिए आप ऐसे फैब्रिक को चुने जिसपर आस्तीन में बड़ा सा बॉर्डर लगा हो। अगर ब्लाउज के फैब्रिक में बॉर्डर न लगा हो तो आप प्लेन फैब्रिक लेकर उसपर ऐसा ही बॉर्डर लगवा सकती हैं। ये लुक आजकल काफी ट्रेंड में है।
4 of 6
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
ब्लाउज की ये तीसरी डिजाइन देखने में बेहद सिंपल लेकिन क्लासी है। ऐसी डिजाइन में प्लेन फुल स्लीव का ब्लाउज तैयार कराना है। इसके साथ आप हाथों में सिर्फ कड़ा पहनें। जैसे कि प्लेन लाल रंग के ब्लाउज के साथ गोल्ड का कड़ा खूबसूरत लगेगा।
विज्ञापन
5 of 6
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
फुल स्लीव पसंद करने वाली महिलाओं के लिए ये विकल्प भी काफी अच्छा है। इस डिजाइन को बनवाने में आपको अपने टेलर भैया को समझाना होगा कि वो इसकी फिटिंग सही से लें, वरना आपका लुक बिगड़ जाएगा। क्योंकि इसमें गले पर जो डिजाइन बनी है, वो ही इसका मुख्य भाग है।
आखिर में नजर डालें इस डिजाइन पर तो प्लेन साड़ी के साथ ऐसा हैवी वर्क का फुल स्लीव देखने में बेहद ही खूबसूरत लगेगा। इसके साथ आपको कुछ ज्वेलरी पहनने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, क्योंकि ये अपने आप में ही बेहद खूबसूरत और कमाल का है।