फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारु असोपा ने गणपति की पूजा के लिए किया सोलह श्रंगार, तस्वीरों में पोज देते आईं नजर

Mon, 24 Aug 2020 04:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
charu asopa - फोटो : instagram
गणेश उत्सव के मौके पर उन्हें हर कोई घर लाने को उत्सुक था। ऐसे में छोटे पर्दे की एक्ट्रेस और सुष्मिता सेन की भाभी कैसे पीछे रहतीं। वैसे भी चारू असोपा अक्सर ही पूजा पाठ करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक बार उन्होने गणपति की पूजा करते हुए तस्वीरें खिंचवाई हैं। जिसमें वो सजधज कर पूजा करने में लगी हैं। वैसे बता दें कि चारू का फैशन सेंस बड़ा कमाल का होता है और वो हर बार फैंस को अपने दिलकश लुक से हैरान कर देती है। 
विज्ञापन

2 of 5
charu asopa - फोटो : instagram
गणपति बप्पा की पूजा के लिए चारू ने मरून कलर का लहंगा और टॉप चुना था। जिसके साथ बीज कलर की चुनरी ओढ़े वो खूबसूरत नजर आ रही थीं। पूजा के लिए बिल्कुल सिंपल लुक में तैयार चारू ने केवल कानों में झुमके पहन रखे थे। जो उनके लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी थे।
विज्ञापन

3 of 5
charu asopa - फोटो : instagram
वहीं चारू अपने मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति के पास पोज देती दिख रही हैं। 


4 of 5
charu asopa - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि चारू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जिसमें उनका फैशन सेंस से लेकर स्टाइल तक सब कुछ परफेक्ट दिखता है। लांग फुल कुर्ता और पलाजो के साथ लेयर वाले इस लुक में चारू काफी खूबसूरत लग रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
charu asopa - फोटो : instagram
इस तस्वीर को चारू ने हमेशा की तरह अपनी बालकनी में खिंचवाया है। बता दें कि चारू और उनके पति यानी सुष्मिता सेन के भाई यानी राजीव सेन के बीच शादी में मनमुटाव की खबरें आती रहती हैं। लेकिन इसके बावजूद चारू पिछले दिनों कजरी तीज का व्रत रखते और पूजा के लिए तैयार हुई थीं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें