फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को अब पूरी करनी होगी ये शर्त, तभी बन पाएंगी डॉक्टर...वरना भूल जाएं

Sat, 14 Jul 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
1 of 5
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को डॉक्टर बनने के लिए अब एक शर्त पूरी करनी होगी। अगर वे ऐसा नहीं करती हैं तो उनका सपना अधूरा रह सकता है, वे चिकित्सक नहीं बन पाएंगी। जानिए आखिर क्या मामला है...
विज्ञापन

2 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : ANI
दरअसल, मानुषी ने एमबीबीएस के दूसरे प्रॉस के एग्जाम छोड़ दिए हैं। इसलिए भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर, सोनीपत ने उन पर एग्जाम देने पर बैन लगा दिया है। अब मिस वर्ल्ड 2017 को आगे एग्जाम में बैठने के लिए पीजीआई को पत्र लिखना होगा। वहां से ही आगे एग्जाम में बैठने को लेकर फैसला लिया जाएगा। और अब मिस वर्ल्ड को कॉलेज से राहत मिल गई है। वह कक्षा में उपस्थिति पूरी करने के बाद ही आगे की परीक्षा दे सकती हैं। ऐसा नहीं करने पर उन्हें कोई राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
Manushi Chhillar
मानुषी का मामला सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी ने कॉलेज के डायरेक्टर को इस पर निर्णय लेने का अधिकार प्रदान किया। डायरेक्टर ऐसे विद्यार्थी की उपस्थिति पूरी कराकर परीक्षा दिला सकते हैं। अब मानुषी थ्योरी में 75 प्रतिशत और प्रैक्टिकल में 80 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद परीक्षा दे सकेंगी। बता दें कि मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर सोनीपत में गोहाना स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। पहला प्रॉफ करने के बाद मानुषी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए चली गई थीं।

4 of 5
manushi chhillar
वहीं, मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी कॉलेज नहीं आईं। इस कारण जनवरी 2018 में हुए प्रॉफ एग्जाम व अप्रैल-मई में हुए सप्लीमेंट्री एग्जाम छूट गए। इसे देखते हुए कॉलेज ने आगे एग्जाम नहीं दिला पाने के साथ ही यूनिवर्सिटी स्तर पर मामला जाने की बात कही थी। अब यूनिवर्सिटी ने ऐसे मामले में अपने स्तर पर फैसला लेने की पावर दे दी है। यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया है कि कोई विद्यार्थी पहला प्रॉफ पूरा कर लेता है और वह आगे नहीं आ पाता है तो उस पर क्या फैसला लेना है, यह डायरेक्टर तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manushi chhillar
साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि अगर मानुषी शर्त पूरी नहीं कर पाती तो आगे किसी भी तरह का फैसला यूनिवर्सिटी व एमसीआई के स्तर पर होगा। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. एपीएस बत्रा ने बताया कि मानुषी अगर एमबीबीएस पूरी करना चाहती हैं तो उन्होंने जब से कॉलेज आना बंद किया है और जितनी परीक्षाएं छोड़ी हैं, उसी जगह से शुरुआत करनी होगी। उसका पहला प्रॉफ पूरा हो चुका था तो वह दूसरे प्रॉफ में पहले क्लास ज्वॉइन करेंगी और उसके बाद परीक्षा दे सकेंगी। साल बढ़वाने के लिए उन्हें यूनिवर्सिटी के माध्यम से एमसीआई से अनुमति लेनी पड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें