फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2026 Colours: नवरात्रि में कौन सा रंग पहनें? नौ दिनों के नौ शुभ रंग और उनका महत्व

Thu, 19 Mar 2026 11:37 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Chaitra Navratri Colours 2026 List: नवरात्रि के नौ दिनों में नौ अलग-अलग शुभ रंगों का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि हर दिन नवदुर्गा के अलग स्वरूप की पूजा होती है और उस दिन विशेष रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि में पीला, हरा, ग्रे, नारंगी, सफेद, लाल, नीला, गुलाबी और बैंगनी रंग शुभ माने गए हैं। इन रंगों के कपड़े पहनकर और उसी रंग से माता का श्रृंगार करके भक्त पूजा करते हैं।

विज्ञापन
1 of 10
नवरात्रि के नौ दिन और नौ रंग - फोटो : Amar ujala

Navratri 9 Days 9 Colors: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व देवी दुर्गा की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इन नौ दिनों में नवदुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। परंपरा के अनुसार हर दिन का एक विशेष रंग होता है, जिसे पहनना और उसी रंग से माता का श्रृंगार करना शुभ माना जाता है।

आजकल नवरात्रि के ये नौ रंग फैशन ट्रेंड भी बन चुके हैं। लोग हर दिन उसी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करते हैं और सोशल मीडिया पर भी इसे शेयर करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में शुभ रंगों के कपड़े पहनने से देवी दुर्गा प्रसन्न होती हैं। साथ ही, उसी रंग से माता का श्रृंगार करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है। आइए जानते हैं नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के लिए शुभ रंग क्या है और इसी तरह हर दिन का एक खास रंग क्या है।

विज्ञापन

2 of 10
Yellow Saree - फोटो : instagram

पहला दिन – पीला रंग

देवी: मां शैलपुत्री

नवरात्रि के पहले दिन पीला रंग शुभ माना जाता है। यह रंग खुशी, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं पीली साड़ी या सूट पहन सकती हैं, जबकि पुरुष पीला कुर्ता पहन सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 10
green suit - फोटो : instagram

दूसरा दिन – हरा रंग

देवी: मां ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन हरा रंग पहनना चाहिए। हरा रंग शांति, विकास और समृद्धि का प्रतीक है। ग्रीन अनारकली सूट या ग्रीन कुर्ता-पायजामा इस दिन बेहद आकर्षक लगता है।

 

4 of 10
नवरात्रि में पहने ग्रे रंग - फोटो : instagram

तीसरा दिन – ग्रे रंग

देवी: मां चंद्रघंटा

ग्रे रंग संतुलन और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए ग्रे रंग के परिधान पहन सकते हैं। ग्रे साड़ी के साथ सिल्वर ज्वेलरी या ग्रे कुर्ता-जैकेट कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकते हैं।

 

विज्ञापन

5 of 10
orange outfit - फोटो : instagram

चौथा दिन – नारंगी रंग

देवी: मां कूष्मांडा

चतुर्थ नवरात्रि को मां कुष्मांडा की पूजा होती है और नारंगी रंग को शुभ माना जाता है। नारंगी रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है। ऑरेंज लहंगा या कुर्ता पहनकर आप नवरात्रि पूजा में अलग लुक पा सकते हैं।

विज्ञापन

6 of 10
सफेद रंग - फोटो : instagram

पांचवां दिन- सफेद रंग

देवी: मां स्कंदमाता

मां स्कंदमाता की पूजा के लिए सफेद रंग पहनें। सफेद रंग शांति, पवित्रता और सादगी को दर्शाता है। सफेद साड़ी या चिकनकारी सूट नवरात्रि में बेहद खूबसूरत लगता है।

विज्ञापन

7 of 10
छठा दिन – लाल रंग - फोटो : instagram

छठा दिन – लाल रंग

देवी: मां कात्यायनी

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन लाल रंग पहनना शुभ है। लाल रंग शक्ति और साहस का प्रतीक है। लाल साड़ी, लाल लहंगा या रेड कुर्ता नवरात्रि के इस दिन सबसे लोकप्रिय फैशन है।

 

8 of 10
Saree - फोटो : instagram

सातवां दिन – नीला रंग

देवी: मां कालरात्रि

मां कालरात्रि की पूजा के लिए नीले रंग का श्रृंगार करें। नीला रंग आत्मविश्वास और शक्ति को दर्शाता है। रॉयल ब्लू साड़ी या कुर्ता-पायजामा इस दिन खास आकर्षण देता है।

 

9 of 10
आठवां दिन – गुलाबी रंग - फोटो : instagram

आठवां दिन – गुलाबी रंग

देवी: मां महागौरी

नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां महागौरी की पूजा के लिए गुलाबी रंग को चुने। गुलाबी रंग प्रेम और करुणा का प्रतीक है। पिंक सूट या साड़ी पहनकर आप नवरात्रि पूजा में बेहद सुंदर लुक पा सकते हैं।

 

विज्ञापन

10 of 10
नौवां दिन – बैंगनी रंग - फोटो : Instagram

नौवां दिन – बैंगनी रंग

देवी: मां सिद्धिदात्री

नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। उनका प्रिय रंग बैंगनी है। बैंगनी रंग आध्यात्मिकता और वैभव का प्रतीक माना जाता है। पर्पल लहंगा या साड़ी इस दिन बेहद रॉयल लुक देती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें