फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025: सिंपल साड़ी पहनना लगता है बोरिंग तो फॉलो करें ये 5 ट्रेंड, दिखेंगी सबसे अलग

Sun, 30 Mar 2025 07:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

य़दि आप भी साधारण तरीके से साड़ी पहनते-पहनते बोर हो गई हैं तो पांच अलग अंदाज में अब साड़ी कैरी करें। 
विज्ञापन
1 of 6
सिंपल साड़ी पहनना लगता है बोरिंग तो फॉलो करें ये 5 ट्रेंड - फोटो : instagram
Chaitra Navratri 2025: साड़ी एक ऐसा भारतीय परिधान है, जिसे महिलाएं हर कार्यक्रम में पहनना पसंद करती हैं। आज के समय में तो साड़ी को महिलाएं ग्लैमरस अंदाज में भी कैरी करती हैं। यदि आपको भी साड़ी पहनना पसंद है लेकिन आप साधारण तरह से साड़ी पहनते-पहनते बोर हो गई हैं तो यहां हम आपको साड़ी पहनने के अन्य पांच पैटर्न बताने जा रहे हैं।

इन पांच तरह की साड़ी पहनकर चैत्र नवरात्रि के दिन आप अपना खूबसूरत और सादगी भरा अंदाज दिखा सकती हैं। साड़ी को कई तरीकों से पहना जा सकता है। तो चलिए बिना देर किए आपको साड़ी पहनने के पांच नए पैटर्न के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सीधे पल्लु की साड़ी - फोटो : instagram
सीधे पल्लु की साड़ी

सीधे पल्लु की साड़ी पहनने से आपका लुक और भी सादगीभरा लगता है। नीता अंबानी तक पूजा-पाठ के काम में हमेशा सीधे पल्लु की साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। यदि आपको भी सीधे पल्लु की साड़ी कैरी करना पसंद है तो ये आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
नौवारी साड़ी - फोटो : instagram
नौवारी साड़ी

महाराष्ट्रियन स्टाइल साड़ी पहनकर आप नवरात्रि में अपना खूबसूरत और अलग अंदाज दिखा सकती हैं। इसके साथ नाक में पारंपरिक नथ पहनें। यदि आपके बाल लंबे हैं तो बालों में जूड़ा बनाकर गजरा लगाएं। गजरा लगाकर आपका अंदाज काफी प्यारा लगेगा। 

4 of 6
बंगाली साड़ी - फोटो : instagram
बंगाली साड़ी

माता रानी की पूजा की बात हो रही है और महिलाएं बंगाली स्टाइल में साड़ी न पहनें, ये तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में आप भी चाहें तो बंगाली स्टाइल में साड़ी पहन सकती हैं। ये जरूरी नहीं है कि आप लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी ही पहनें। आप किसी भी साड़ी को बंगाली स्टाइल में कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
इंडो वेस्टर्न लुक लें - फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न लुक लें

इंडो वेस्टर्न साड़ी के साथ भी आपका अंदाज अलग दिखेगा। इसके लिए बाजार में प्री ड्रेप्ड साड़ी आती हैं, जो आपके लुक को काफी हद तक बदल देंगी। इस तरह की साड़ी में आपका लुुक काफी अलग दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेल्ट के साथ पहनें - फोटो : Instagram
बेल्ट के साथ पहनें

यदि आप अपनी साड़ी को अलग अंदाज में कैरी करना चाहती हैं तो सिंपल साड़ी के साथ मैचिंग की बेल्ट कैरी करें। यदि आपके पास मैचिंग की बेल्ट नहीं है तो साड़ी के साथ अलग रंग की कॉन्ट्रास्ट में भी आप बेल्ट कैरी कर सकती हैं। बेल्ट के साथ साड़ी पहनकर आपका अंदाज पूरी तरह से बदल जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें