फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navami Special Mehndi Design: नवमी पूजा के लिए हाथों पर लगाएं खूबसूरत मेहंदी, सेव कर लें डिजाइन

Fri, 04 Apr 2025 11:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप नवरात्रि के आखिरी दिन कुछ खास करने का प्लान कर रही हैं तो हाथों पर खूबसूरत मेहंदी लगवाएं। यहां हम आपको मेहंदी की डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
नवमी पूजा के लिए हाथों पर लगाएं खूबसूरत मेहंदी - फोटो : Adobe stock
Navami Special Mehndi Design: 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हुई थी, और अब नवरात्रि अपने समापन की ओर है। इन नौ दिनों में लोग माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा कर रहे हैं। इसका समापन रविवार यानी कि 6 अप्रैल को होगा। ऐसे में लोगों ने इसकी तैयारी भी पूरी कर ली है।

मां दुर्गा की पूजा में श्रृंगार करने की परंपरा है। ऐसे में आप चाहें तो अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगा सकती हैं। यहां हम आपको नवमी के लिए खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी माता रानी की पूजा से पहले अपने हाथों पर मेहंदी रचा लें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फूल पत्तियों वाली डिजाइन - फोटो : instagram
फूल पत्तियों वाली डिजाइन

पूजा-पाठ वाले दिन फूल पत्तियों वाली ऐसी डिजाइन न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देगी, बल्कि इसको लगाने से आपका लुक भी काफी सादगी भरा लगेगा। इसकी खास बात ये है कि इस तरह की मेहंदी आसानी से हाथों पर लग भी जाती है। ऐसे में आप इसका चयन तब भी कर सकती हैं, जब आपके पास समय न हो। 
विज्ञापन

3 of 6
मंडाला आर्ट मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram
मंडाला आर्ट मेहंदी डिजाइन

इस तरह की मंडाला आर्ट वाली मेहंदी आज-कल काफी ट्रेंड में है। इसको लगाना भी काफी आसान होता है। ये मेहंदी खासतौर पर युवा लड़कियों को पसंद आती है। इसको लगाते समय बस ध्यान रखें कि ये मेहंदी काफी महीन लगाई जाती है। इसलिए इसे मोटा लगाकर लुक खराब न करें। 

4 of 6
अरेबिक मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
अरेबिक मेहंदी डिजाइन

यदि आपके पास ज्यादा समय नहीं है, लेकिन आप फिर भी हाथों पर मेहंदी रचाना चाहती हैं तो ऐसी अरेबिक डिजाइन का चयन करें। मेहंदी की ऐसी डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगी। इस तरह की मेहंदी को लगाने की शुरुआत भी कोहनी के नीचे से ही करें। 
विज्ञापन

5 of 6
सिंपल डिजाइन - फोटो : instagram
सिंपल डिजाइन

बहुत सी महिलाएं और लड़कियां खूब भरे हाथ मेहंदी लगाना पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में आप ऐसी सिंपल मेहंदी आप अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इसके लिए अपनी हथेली पर सबसे पहले प्यारी सी छोटी सी डिजाइन बनाएं और इसके अलावा सिर्फ उंगलियों पर मेहंदी रचाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भरे हाथ मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram
भरे हाथ मेहंदी डिजाइन

यदि आपको भरे-भरे हाथ मेहंदी लगवाना पसंद है तो ये डिजाइन आपकी खूबसूरती को बढ़ा सकती है। इसके लिए कोशिश करें कि ऐसी डिजाइन का चयन करें, जिसको लगाने से उंगली से लेकर कोहनी तक कवर हो जाए। ऐसी मेहंदी उन महिलाओं पर ज्यादा अच्छी लगेगी, जिनकी शादी के बाद ये पहली नवरात्रि है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें