फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2019: ऐश्वर्या से दीपिका तक, रेड कार्पेट पर इस दिन जलवा बिखेरेंगी भारत की ये हसिनाएं

Wed, 15 May 2019 01:04 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
cannes 2019
72वां कान फिल्म फेस्टिवल शुरू हो चुका है। पहले दिन सेलेना गोमेज का लुक सुर्खियों में रहा। इंडियन फैंस को ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण के लुक का बेसब्री से इंतजार है। इस बार कान के रेड कारपेट पर डायना पेंटी और हिना खान भी नजर आएंगी। आइए जानते हैं कान में किस एक्ट्रेस की किस दिन होगी एंट्री...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
deepika
कान फिल्म फेस्टिवल मैनेजमेंट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेड कारपेट पर कान में सबसे पहले दीपिका पादुकोण को जगह मिली है। वह गुरुवार यानी 16 मई को लोरियल ब्रांड की तरफ से रेड कारपेट पर उतरेंगी। पिछले दिनों दीपिका का मेट गाला लुक भी काफी सुर्खियों में रहा था, जिसके लिए वह बार्बी डॉल गेटअप में नजर आई थीं।
विज्ञापन

3 of 6
aishwarya rai
मिली जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन 19 मई को रेड कारपेट पर चल सकती हैं। ऐश्वर्या के रेड कारपेट लुक पर फैंस की निगाहें टिकी रहती हैं। वह इससे पहले 17 बार कान के रेड कारपेट पर वॉक कर चुकीं हैं।

4 of 6
sonam kapoor at cannes
फ्रेंच रिवेरा में चल रहे इस इवेंट में सोनम कपूर 20 और 21 मई को अपने स्टाइल का जादू बिखेरती नजर आएंगी। बता दें, ऐश्वर्या, दीपिका और सोनम  Loreal India को इस फेस्टिवल में रिप्रेजेंट करेंगी।
विज्ञापन

5 of 6
Kangana Ranaut - फोटो : social media
दीपिका, सोनम और ऐश्वर्या के अलावा इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में कंगना रनौत और हुमा कुरैशी भी रेड कारपेट पर अपने अपने ब्रांड्स की तरफ से उतरने वाली हैं। बता दें, कंगना और हुमा दूसरी बार कान के रेड कारपेट पर वॉक करती नजर आएंगी। पिछले साल दोनों ने अपनी धमाकेदार एंट्री से हर किसी को इम्प्रेस कर लिया था। कंगना 16 से 18 मई तक फ्रांस में रहेंगी, हुमा कुरैशी की बारी 19 या 20 मई को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hina Khan
इस बार इस फेस्टिवल में टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी नजर आएंगी। हिना अपनी एक शॉर्ट फिल्म भी लेकर जा रही हैं। रेड कारपेट पर हिना 17 मई को अपने स्टाइल का जादू बिखेरेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें