फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bridal Trends 2025: क्या हैं इस साल के ब्राइडल ट्रेंड? जिनका ध्यान हर दुल्हन को रखना चाहिए....

Thu, 18 Sep 2025 12:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bridal Trends 2025: हर होने वाली दुल्हन को इस बात की जानकारी अवश्य होनी चाहिए कि आखिर इस साल का ब्राइडल ट्रेंड क्या है। ट्रेंड फॉलो करेंगी, तभी दिखेंगी सबसे प्यारी.....
विज्ञापन
1 of 7
क्या हैं इस साल के ब्राइडल ट्रेंड? - फोटो : instagram
Bridal Trends 2025: हर होने वाली दुल्हन चाहती है कि अपनी शादी के दिन वह सबसे खास और सबसे खूबसूरत दिखे। ऐसे में अब सिर्फ पारंपरिक पहनावे पर टिके रहना अब काफी नहीं है। फैशन के इस दौर में ट्रेंड को फॉलो करना उतना ही जरूरी हो गया है जितना कि सही दूल्हा चुनना।

अगर आप 2025 में शादी करने जा रही हैं, तो आपको इस साल के लेटेस्ट ब्राइडल ट्रेंड्स की जानकारी जरूर होनी चाहिए। चाहे बात हो लहंगे के रंग की, ज्वेलरी की डिजाइन की या मेकअप लुक की.... हर चीज में इस साल कुछ नया और खास देखने को मिल रहा है।

ये लेख आपको बताएगा कि इस साल कौन-कौन से ब्राइडल ट्रेंड्स चलन में हैं और किन बातों का ध्यान रखकर आप अपने ब्राइडल लुक को बना सकती हैं बिल्कुल ट्रेंडी, यूनिक और यादगार। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कस्टमाइज होना चाहिए लहंगा - फोटो : instagram
कस्टमाइज होना चाहिए लहंगा

अब वो जमाना गया, जब होने वाली दुल्हन दूकान पर डायरेक्ट अपने लिए लहंगा पसंद कर लेतीं थीं। आज के समय में खासकर 2025 में लड़कियां अपने लहंगे को कस्टमाइज करा रही हैं। वो अपने लहंगे पर दुल्हन और दूल्हे का नाम, या कोई खास तारीख एम्ब्रॉइडरी में शामिल करा रही हैं, जिससे लहंगे से पर्सनल टच जुड़ जाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
भारी लहंगे को बाय-बाय - फोटो : instagram
भारी लहंगे को बाय-बाय

एक समय था, जब दुल्हनें अपने लिए भारी से भारी ब्राइडल लहंगा लेना पसंद करती थीं, लेकिन अब समय बदल गया है। अब दुल्हनें भारी एंब्रॉइडरी की जगह अब आरामदायक, फ्लोई फैब्रिक्स वाले लहंगे पसंद करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लहंगे को कैरी करना आसान होता है।

 

4 of 7
स्टेटमेंट ज्वेलरी लगेगी सबसे अलग - फोटो : instagram
स्टेटमेंट ज्वेलरी लगेगी सबसे अलग

पहले दुल्हनें भारी गहनों का चयन करती थीं, लेकिन बदलते ट्रेंड में अब मिनिमल लेकिन बोल्ड गहने पहनने का चलन शुरू हो गया है। खासतौर पर ओवरसाइज़ नथ के साथ चोकर सेट और कानों में झुमके आजकल ट्रेंड में हैं। महारानी हार अब दुल्हनें पहनने से बचती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
ग्लॉसी, नेचुरल मेकअप लुक - फोटो : instagram
ग्लॉसी, नेचुरल मेकअप लुक

मैट और हैवी मेकअप का ट्रेंड भी अब धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है। अब 2025 में ब्राइडल नेचुरल मेकअप पसंद कर रही हैं। उनकी नजर में न्यूड टोन मेकअप सबसे बेस्ट रहता है। इसके अलावा ग्लॉसी मेकअप फिर एकबार दुल्हनों की पसंद बन रहा है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
मल्टी-फंक्शनल आउटफिट - फोटो : instagram
मल्टी-फंक्शनल आउटफिट

दुल्हनें ऐसे आउटफिट खरीदने से बच रही हैं, जिसे दोबारा पहने से पहले भी कई बार सोचना पड़े। ऐसे आउटफिट जो शादी के बाद भी रिसाइकल हो सकें या दूसरे मौकों पर पहने जा सकें, वो दुल्हनों की पहली पसंद बन रही है। ये सस्टेनेबल सोच का हिस्सा हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हल्के कलीरे - फोटो : instagram
हल्के कलीरे

हाथों में भारी-भरकम कलीरे पहनने का ट्रेंड भी अब चला गया है। इसकी जगह अब दुल्हनें अपने कलीरों को कस्टमाइज कराकर तैयार करवा रही हैं। ये काफी हल्के होते हैं, और इनसे दुल्हनों का पर्सनल टच जुड़ा होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें