Year Ender: अब जब साल अंत हो रहा है तो हम सभी 2025 की यादों को एक बार फिर से याद कर रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी कई अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बंधी हैं और उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इनकी शादी की सबसे खास बात यह रही कि अधिकांश अभिनेत्रियों ने पारंपरिक साड़ी पहनकर अपने लुक को और भी शानदार बनाया। साड़ी न केवल भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि यह हर महिला को स्टाइलिश और ग्रेसफुल लुक भी देती है।
सामंथा रुथ प्रभु, हिना खान और अश्लेषा सावंत जैसी लोकप्रिय अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में साड़ी पहनकर फैशन और ट्रेडिशन का बेहतरीन मिश्रण पेश किया। उनके साड़ी लुक्स न सिर्फ उनकी खूबसूरती को उभारते हैं, बल्कि वे हर किसी के लिए शादी के आउटफिट का प्रेरणास्रोत बन गए हैं। इस लेख में हम आपको उनकी साड़ी स्टाइल, रंग, डिजाइन और एक्सेसरीज के बारे में डिटेल में बताएंगे।
विज्ञापन
2 of 7
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : instagram
सामंथा रुथ प्रभु
हाल ही में तेलुगु स्टार सामंथा रुथ प्रभु ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने साल के अंत में 1 दिसंबर 2025 को ‘फैमिली मैन’ फेम डायरेक्टर राज निदिमोरु का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया है। अपनी शादी में उन्होंने खूबसूरत सी लाल साड़ी पहनी थी, जो देखने में कमाल की लग रही थी।
विज्ञापन
3 of 7
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : instagram
अपनी इस लाल साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ब्लाउज कैरी करते हुए गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी। गोल्ड ज्वेलरी लाल सिल्क की साड़ी के साथ काफी खूबसूरत लग रही थी, क्योंकि इस साड़ी पर गोल्डन वर्क था। हाथों में मिनिमल मेहंदी के साथ उन्होंने ट्रेंड को फॉलो किया था।
4 of 7
अश्लेषा सावंत
- फोटो : instagram
अश्लेषा सावंत
टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कपल अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना भी हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए। ये कपल 23 साल से लिव इन में रह रहा था। अश्लेषा और संदीप की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसपर लोगों ने खूब प्यार बरसाया।
विज्ञापन
5 of 7
अश्लेषा सावंत
- फोटो : instagram
अपने वेडिंग लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने हल्के गुलाबी रंग की खूबसूरत सी साड़ी पहनी थी। इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी और हल्के मेकअप में वो बेहद कमाल की लग रहीं थीं। अपनी साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी सिर से अटैच किया था, जो देखने में कमाल का लग रहा था।
विज्ञापन
6 of 7
हिना खान
- फोटो : instagram
हिना खान
जब हिना खान ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं तो हर कोई हैरान हो गया। उन्होंने भी इसी साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ शादी की। उनकी शादी सिर्फ परिवारवालों की मौजूदगी में हुई। हिना का साड़ी लुक इतना खूबसूरत था, कि हर कोई उन्हें निहारता ही रहा।
पेस्टल रंग की साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने पेस्टल रंग का दुपट्टा पहना था। उस दुपट्टे में हिना बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। खुले कर्ली बाल और सॉफ्ट ग्लॉसी मेकअप हिना की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। उन्होंने बेहद खूबसूरत सी मिनिमल मेहंदी अपने हाथों पर रचाई थी, जो देखने में कमाल की थी।