फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bridal Lehenga Tips: शादी के लिए लहंगा खरीदने जा रहीं तो इन छोटी बातों का रखें ध्यान, तभी मिलेगा सही लुक

Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/flyrobe/
हर लड़की को अपनी शादी के आउटफिट का क्रेज होता है। ज्यादातर लड़कियां शादी के लिए लहंगा पहनना पसंद करती हैं। हैवी एंब्रायडरी और खूबसूरत कलर का लहंगा गर्ल्स का ड्रीम होता है। जिसे पंख लगाने का काम करते हैं मार्केट में मिलने वाले एक से बढ़कर एक खूबसूरत लहंगे। जिन्हें देखते ही लेने का दिल करता है। लेकिन अगर आप लहंगे की खरीददारी करने जा रही हैं। तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। नहीं तो शादी वाले दिन आपका ध्यान केवल अपने लहंगे पर होगा और आप शादी नहीं एंज्वॉय कर पाएंगी। तो चलिए जानें क्या हैं वो छोटी बातें जिन्हें जानना बेहद जरूरी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
ब्राइडल लुक - फोटो : instagram/ananyapanday
अगर आप लहंगा खरीदने जा रही हैं तो खूबसूरती के साथ ही कंफर्ट का भी ख्याल रखें। क्योंकि जरूरत से ज्यादा भारी लहंगे मुसीबत बन जाएंगे और शादी का मजा किरकिरा कर देंगे। लहंगा लेने के बाद जब भी इसका ट्रायल करें। तो इन चीजों को साथ रखें। 
विज्ञापन

3 of 8
मलाइका अरोड़ा ब्राइडल लुक - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
जब भी लहंगा खरीदने या फिटिंग के लिए जाएं तो सबसे पहले अपने लुक्स पर ध्यान दें। चेहरे पर हल्का सा मेकअप और होठों पर लाइट शेड की लिपस्टिक लगाकर जाएं। बहुत ब्राइट या फिर डार्क लिपस्टिक की वजह से लहंगे के कलर में आप कंफ्यूज हो सकती हैं। क्योंकि डार्क कलर की लिपस्टिक सारे शेड्स के साथ मैच नहीं होती। और आप सही रंग का लहंगा अपने लिए नहीं चुन पाएंगी। जो आपकी स्किन टोन से मैच करता हो। 

4 of 8
डायना पेंटी ब्राइडल लुक - फोटो : instagram/dianapenty
शादी के लहंगे की फिटिंग के लिए जा रहीं हो तो साथ में लहंगे के साथ पहनने वाली फुटवियर और अंडरगार्मेंट्स को भी रखें। लहंगे के साथ उसी फुटवियर को पहनकर देखें जिसे आप शादी वाले दिन पहनने वाली हैं। जिससे कि लहंगे की लंबाई और ऊंचाई का सही अंदाजा लग सके। वहीं ब्लाउज की फिटिंग के लिए उसी ब्रा को पहनकर रखें। जिसे आप शादी के टाइम पहनने वाली हैं। जिससे कि ब्रा स्ट्रैप और कलर का सही पता चल सकें। नहीं तो शादी के ऐन मौके पर आपको परेशानी हो सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
करीना कपूर ब्राइडल - फोटो : instagram
गलत फुटवियर की वजह से लहंगे के साइज में फर्क पड़ सकता है। वहीं ब्लाउज की नेकलाइऩ और स्लीव को ब्रा के हिसाब से रखें। नहीं तो ऐन शादी वाले दिन दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 8
कृति सेनन ब्राइडल लुक - फोटो : instagram/kritisanon
बाजार में बहुत सारे हैवी एंब्रायडरी और फैब्रिक के लहंगे मिलते हैं। जो देखते ही पसंद आ जाता है। लेकिन लहंगा खरीदने से पहले उसके वजन को चेक कर लें। हाथ में उठाने से पता चल जाएगा कि आप उसे पहनकर चल पाएंगी या नहीं। क्योंकि ज्यादा भारी लहंगा ना केवल कमर पर टिकने में दिक्कत करेगा बल्कि चलने में भी मुसीबत होगी।
विज्ञापन

7 of 8
कृति सेनन का ब्राइडल लुक - फोटो : instagram/kritisanon
लहंगा खरीद रही हैं तो साथ में दुपट्टे को भी अच्छी तरह से चेक कर लें। दुपट्टे को ज्यादातर सिर पर रखना होता है। ऐसे में लहंगे की चुनरी को सिर पर रखकर चेक कर लें कि वो कहीं जरूरत से ज्यादा भारी तो नही हैं।
विज्ञापन

8 of 8
अनन्या पांडे ब्राइडल लुक - फोटो : instagram/ananyapanday
सबसे जरूरी बात लहंगे को खरीदने और बनवाने के बाद अच्छी तरह से देख लें कि वो बैठने पर कही आपको दिक्कत तो नहीं कर रहीं। आजकल लहंगे में कैनकैन लगी होती है। जिससे वो काफी फूले हुए और घेरदार दिखते हैं। ऐसे में जरूरत से ज्यादा कैनकैन दिक्कत कर सकता है। इसलिए लहंगे को पहनकर बैठकर देख लें कि वो कंफर्टेबल है या नहीं। 
लहंगा खरीदते समय अगर इन छोटी बातों का ध्यान रखेंगी तो परफेक्ट लहंगा लुक मिलेगा और आप शादी में सबसे खूबसूरत दिखेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें