फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: दुल्हन के ये पांच फुटवियर शादी में बढ़ाएंगे पैरों की खूबसूरती

Wed, 01 Dec 2021 11:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दुल्हन के फुटवियर - फोटो : instagram/weddingwireindia
लड़कियां अपनी शादी में स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने की चाह रखती हैं। इसे ही उनकी शादी की तारीख नजदीक आते ही, वह ट्रेंडी आउटफिट्स से लेकर ज्वेलरी तक की खरीदारी में जुट जाती हैं। दुल्हन को मात्र शादी के दिन ही नहीं बल्कि शादी की हर रस्म से लेकर विदाई के बाद ससुराल में होने वाली रस्मों और कार्यक्रमों के लिए भी तैयार होना होता है। ऐसे में हर फंक्शन में परफेक्ट लुक के लिए लड़कियों को ऊपर से नीचे तक लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करना पड़ता है। इसके लिए आउटफिट, ज्वेलरी के साथ ही फुटवियर भी जरूरी है। आप महंगे से महंगे कपड़े पहन लें लेकिन आपके फुटवियर आउटफिट से मैच करते हुए ट्रेंड में न हों तो आपका लुक फीका हो जाता है। शादी में लहंगा पहन रही हैं तो किस तरह की सैंडल पहननी चाहिए, साड़ी या सूट के साथ कैसे फुटवियर को कैरी करें? ये आपको पता होना चाहिए। यहां आपको शादी सीजन के कुछ ट्रेंडी और स्टाइलिश ब्राइडल फुटवियर की तस्वीरें हैं, जिन्हें आप अपनी शादी में कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
दुल्हन के फुटवियर - फोटो : instagram/weddingwireindia
लहंगा या साड़ी के साथ हील्स को कैरी करना स्टाइलिश लुक भी देता है और आपके आउटफिट को अच्छे से सेट भी रखता है। भारी भरकम लहंगे के साथ हील्स पहन कर आप अपने लहंगे को अपनी हाइट के साथ एडजस्ट कर सकती हैं। लहंगे के साथ इस तरह की मैचिंग हील्स को कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
दु्ल्हन के फुटवियर - फोटो : instagram/weddingwireindia
अपने सैंडल्स के डिजाइन और स्टाइल पर भी फोकस करें। ऐसे हील्स कैरी करें जो दुल्हन के पैर की खूबसूरती को और बढ़ा दें। शिमरी, गोल्डन, सिल्वर जैसे हील्स दुल्हन के पैरो पर जचेंगी। 

4 of 6
दुल्हन के फुटवियर - फोटो : instagram/weddingwireindia
अगर आप काफी अधिक हाई हील्स या वैली को पहन रही हैं तो उसे सहजता से कैरी करने के लिए इस तरह की सपोर्टिंग स्टाइल हील्स पहन सकती हैं या वैजेस को भी कैरी कर सकती हैं। ताकि लंबे समय तक अगर हील्स में रहना हो तो आपके पैरों में तकलीफ न हो।
विज्ञापन

5 of 6
दुल्हन के फुटवियर - फोटो : instagram/weddingwireindia
वैसे शादी की अन्य रस्मों या शादी के बाद के कार्यक्रमों में कम्फर्टेबल फुटवियर कैरी करें। आज कल फैशन में इस तरह की जूतियां ट्रेंड कर रही हैं। इसमें दुल्हन से जुड़े मजेदार कोट प्रिंट होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुल्हन के फुटवियर - फोटो : instagram/weddingwireindia
सूट या साड़ी के साथ आप इस तरह की स्टाइलिश चप्पल कैरी करें। ये दुल्हन के पैरों की खूबसूरती तो बढ़ाती ही हैं, स्टाइल के मामले भी आपको सबसे बेस्ट विकल्प देती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें