Bridal Blouse Stitching Ideas: वैसे तो शादी का दिन दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए ही बेहद खास होता है, लेकिन आउटफिट से लेकर मेकअप और ज्वेलरी तक के लिए होने वाली दुल्हन को ही भटकना पड़ता है। होने वाली दुल्हन अपने लिए ट्रेंड के हिसाब से ही आउटफिट और उसी हिसाब से मेकअप का चयन करती हैं। पर, कई बार छोटी सी लापरवाही से उनका पूरा लुक बिगड़ जाता है।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं ब्राइडल लहंगे के साथ वाले ब्लाउज की। यदि इसे बनवाते समय थोड़ी सी गलती कर दी जाए, तो ये आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी सिंपल गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको ब्लाउज बनवाते समय भूल से भी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
अपने बॉडी टाइप का नजर अंदाज करना
- फोटो : instagram- Nora Fatehi
अपने बॉडी टाइप का नजर अंदाज करना
ब्राइडल ब्लाउज बनवाते समय अपने बॉडी टाइप का ध्यान अवश्य रखें। दरअसल, अक्सर होने वाली दुल्हनें सिर्फ डिजाइन पसंद करके ब्लाउज बनवा लेती हैं, जो उन्हें सूट भी नहीं करता। हमेशा अपने फिगर और कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन चुनें, ताकि आप शादी के दिन एक मिनट के लिए भी असहज महसूस न करें।
विज्ञापन
3 of 6
पैडिंग की क्वालिटी खराब रखना
- फोटो : instagram
पैडिंग की क्वालिटी खराब रखना
अक्सर हम पैसे बचाने के चक्कर में कुछ न कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे पैसे तो बच जाते हैं, लेकिन उनका कोई मतलब नहीं होता। ब्लाउज बनवाते समय ये गलती कतई न करें। पैडिंग की क्वालिटी एक दम अच्छी होनी चाहिए। खराब क्वालिटी के पैड देखने में अजीब लगेंगे। खासतौर पर गर्मी के मौसम में तो खराब क्वालिटी की पैडिंग से खुजली और अन्य परेशानी भी हो सकती हैं।
4 of 6
नेकलाइन नजर अंदाज करना
- फोटो : instagram
नेकलाइन नजर अंदाज करना
कई बार हम अभिनेत्रियों को देखते हुए बैक और नेक लाइन बनवा लेते हैं, जबकि खुद इसमें सहज नहीं हो पाते। इसलिए डिजाइन के साथ-साथ अपनी सहजता का खास ध्यान रखें। यदि आपको ज्यादा डीप नेकलाइन पहनने में दिक्कत है, तो उससे दूर रहें।
विज्ञापन
5 of 6
डिजाइन सिंपल न रखना
- फोटो : instagram
डिजाइन सिंपल न रखना
ब्राइडल ब्लाउज में पहले से ही काफी हैवी काम होता है। ऐसे में इसके साथ ज्यादा कलाकारी न करें। ध्यान रखें कि ब्लाउज का डिजाइन जितना सिंपल होगा, उतना ही आपका लुक सादगी भरा लगेगा। सिंपल डिजाइन का ब्लाउज देखने में अच्छा लगता है, और इसे पहनने में परेशानी भी नहीं होती।
शादी के लिए ब्लाउज बनवा रही हैं तो खुद नाप देने जाएं। पहले से सिले सिलाए ब्लाउज को नाप के रूप में न भेज दें। ध्यान रखें कि यदि एक बार इसकी फिटिंग खराब हो गई तो इसे बार-बार सही कराने में ब्लाउज का कपड़ा भी खराब होता है। ब्लाउज की फिटिंग न तो ढीली होनी चाहिए और न ही टाइट।