फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: गर्मियों में लड़के भी दिखेंगे स्टाइलिश और कूल, इन कपड़ों को दें आलमारी में जगह

Sun, 15 May 2022 11:50 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
clothes - फोटो : pixabay
गर्मियों के मौसम में हर कोई आरामदायक कपड़े पहनना चाहता है। लड़कियों की तरह ही लड़के भी आराम के साथ ही स्टाइल से समझौता नहीं करना चाहते। ऐसे में कुछ टिप्स उनके काम आ सकती है। जिनकी मदद से ना केवल गर्मियों में कूल लुक मिलेगा बल्कि स्टाइल भी परफेक्ट दिखेगी। तो चलिए जानें कौन से हैं वो कपड़े जिन्हें लड़कों को अपनी आलमारी में जरूर जगह देनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
chinos - फोटो : pixabay
गर्मियों के मौसम में कपड़ों का चुनाव इस तरह से करना चाहिए। जो ना केवल पसीने को सोखे बल्कि दिखने में स्टाइलिश हो। इसके लिए जरूरी है कि सही फैब्रिक। अगर आप जींस पहनने के शौकीन हैं तो कुछ दिनों के लिए इससे ब्रेक ले लें। क्योंकि गर्मी में भारी-भरकम डेनिम आपको और भी ज्यादा अनकंफर्ट कर देगी। जींस की बजाय गर्मियों के मौसम में चिनोस, या फिर लाइट वेट कॉटन मिक्स फैब्रिक के ट्राउजर चुनें। ये आपको फॉर्मल और कैजुअल दोनों ही लुक में स्टाइलिश दिखाएंगे। बस इसे सही तरीके से पेयर करें।
विज्ञापन

3 of 5
t shirt - फोटो : social media
पोलो टीशर्ट
गर्मी में बिना किसी एक्स्ट्रा एफर्ट के स्टाइलिश दिखना है तो पोलो टीशर्ट को वॉर्डरोब का हिस्सा जरूर बनाएं। ये आपको हैंडसम लुक देगी। कॉटन या लिनेन की पोलो टीशर्ट पहनने में आरामदायक होती है। वहीं इसे आप चिनोस और ट्राउजर दोनों के साथ ही मैच कर सकते हैं। चिनोस के साथ ये दोस्तों के साथ आउटिंग और मौज मस्ती करने के लिए भी परफेक्ट दिखेगा। वहीं पोलो टीशर्ट ट्राउजर के साथ फॉर्मल लुक में भी पहना जा सकता है। 

4 of 5
red shirt
शर्ट जो दे कंफर्ट
अगर आप शर्ट पहनना चाहते हैं तो कॉटन या फिर लिनेन फैब्रिक की शर्ट को ट्राई कर सकते हैं। हाफ स्लीव की शर्ट हैंडसम और स्टाइलिश दिखाएगी। वहीं ये आपको गर्मी से भी बचाने में मदद करेगी। चेकर्ड प्रिंट की हाफ शर्ट एवरग्रीन फैशन है। जिसे आप बिना सोचे अपनी आलमारी का हिस्सा जरूर बनाएं। ये परफेक्ट लुक देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mens shorts - फोटो : pixabay
कूल एंड कंफर्टेबल क्लोथ्स
इसके साथ ही घर से लेकर पूल पार्टी या फिर दोस्तों के साथ मौज मस्ती करनी है तो टीशर्ट वेस्ट और शार्ट्स का कांबिनेशन जरूर पास रखें। ये आप गर्मी से राहत देने के साथ ही कूल लुक भी देगा। तो इस गर्मी में अपनी वॉर्डरोब को अपग्रेड करने की बजाय सही तरीके से मिक्स एंड मैच कर कपड़े पहनें। बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के स्टाइलिश लुक मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें