बॉलीवुड की कुछ ऐसी मॉम्स भी हैं जिन्होंने अपना करियर सिर्फ इसलिए छोड़ दिया ताकि वो अपने बच्चों की अच्छी परवारिश कर सकें। इन मॉम्स ने ऐसा फैसला तब लिया था जब उनका करियर कामयाबी के शिखर पर था। भले ही इन मॉम्स ने अपना करियर छोड़ दिया हो लेकिन आज भी उनके चेहरे का ग्लो कहता है उनकी मेहनत खराब नहीं हुई।
आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ प्यारी मॉम्स के बारे में।
विज्ञापन
2 of 5
श्रीदेवी
श्रीदेवी
'बिजली की रानी' गाने से सुर्खियां बटोरने वाली श्रीदेवी ने अपने करियर से उस समय ब्रेक लिया जब वो अपने इसके चरम पर थीं। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों खुशी और जाह्नवी की परवरिश करने के लिए बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया। हालांकि श्रीदेवी की दोनों बेटियों में उनके ही स्टाइल और फैशन की झलक साफ देखी जा सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
जेनेलिया डिसूजा
जेनेलिया डिसूजा
बॉलीवुड की सबसे 'क्यूट जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की शादी 3 फरवरी 2012 में हुई थी। बॉलीवुड की रील लाइफ से रियल लाइफ में बदलने वाली इस जोड़ी ने अपने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया लेकिन मां बनने के बाद जेनेलिया डिसूजा ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
4 of 5
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित
'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की एक्टिंग और डांस के तो सभी कायल हैं। इस अदाकारा को लोग हिंदी सिनेमा की डांसिंग डिवा भी कहकर बुलाते हैं। माधुरी दीक्षित ने डा.श्रीराम नेने के साथ शादी की जिनसे उनके दो बच्चे भी हैं। उनके बच्चों का नाम रियान और एरिन नेने है। माधुरी दीक्षित ने भी अपने परिवार के लिए बॉलीवुड से एक लंबी छुट्टी ले ली थी।
काजोल
काजोल ने अजय देवगन से साल 1999 में उस वक्त शादी की जब वो अपने करियर के चरम पर थी। अजय से उनके दो बच्चे न्यासा और युग हैं। काजोल ने अपने करियर को छोड़ते हुए कहा था कि वो अब अपने जीवन में थोड़ा सुकून और ठहराव चाहती हैं।