फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना के वो 5 लुक्स, जिसे देखकर हर कोई अपना दिल हार बैठेगा

Wed, 25 Feb 2026 03:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rashmika Mandanna Best Looks: इन दिनों रश्मिका मंदाना अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ऐसे में हम आपको दिखाएंगे उनके बेस्ट 5 लुक्स, जिसे देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
रश्मिका मंदाना के 5 बेस्ट लुक्स - फोटो : instagram
Rashmika Mandanna Best Looks: इन दिनों साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुकीं रश्मिका मंदाना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। खासतौर पर उनकी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके चलते फैंस उनकी हर नई तस्वीर और पब्लिक अपीयरेंस पर नजर बनाए हुए हैं।

अपनी क्यूट स्माइल और स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर रश्मिका हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं। ट्रेडिशनल साड़ी हो, ग्लैमरस गाउन या फिर कैजुअल आउटफिट, उनका फैशन सेंस युवाओं के बीच ट्रेंड सेट करता है। ऐसे में अगर आप भी शादी सीजन या किसी खास मौके के लिए इंस्पिरेशन ढूंढ रही हैं, तो रश्मिका के ये बेहतरीन लुक्स जरूर देखिए।

इस लेख में हम आपको उनके 5 बेस्ट लुक्स के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिन्हें देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
रश्मिका मंदाना के 5 बेस्ट लुक्स - फोटो : instagram
पहला लुक

सबसे पहले नजर डालते हैं रश्मिका के साड़ी लुक पर, तो साड़ी में वो हमेशा ही खूबसूरत लगती हैं। इस ब्राउन रंग की साड़ी को उन्होंने एक फिल्म प्रमोशन के दौरान पहना था। उनकी इस साड़ी लुक की तस्वीर आते ही लोगों ने इसपर खूब प्यार बरसाया था। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था, जिस वजह से वो बेहद कमाल की लग रहीं थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
रश्मिका मंदाना के 5 बेस्ट लुक्स - फोटो : instagram
दूसरा लुक

इस लुक में एक्ट्रेस ने चूड़ीदार पायजामी के साथ लॉन्ग लेंथ का कुर्ता पहना था। बेज रंग का ये सूट उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ाने का काम कर रहा था। उनका ये सूट तो बेहद सिंपल है लेकिन इसका दुपट्टा काफी हैवी है। ऐसे में इसके साथ उन्होंने बालों में खूबसूरत सा स्लीक बन बनाया था। कानों में हैवी ईयररिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे।

4 of 6
रश्मिका मंदाना के 5 बेस्ट लुक्स - फोटो : instagram
तीसरा लुक

तीसरा लुक भी उन्होंने एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही कैरी किया था। लाल और गोल्डन रंग का ये फ्लोर लेंथ अनारकली देखने में काफी रॉयल था। उनके इस लुक को देखकर लोग उनके फैन हो गए थे।  इसके साथ भी उन्होंने स्लीक स्टाइल बन बनाया था। कानों में मैचिंग ईयररिंग्स और आंखों में डार्क काजल उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा था। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को काफी सटल रखा था। 
विज्ञापन

5 of 6
रश्मिका मंदाना के 5 बेस्ट लुक्स - फोटो : instagram
चौथा लुक

इस चौथे लुक को तो आप कभी भी देखेंगे तो अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर सिल्वर कोर्सेट स्टाइल और बॉडीकॉन ब्लैक स्कर्ट कैरी की थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने गले में काफी हैवी सा डायमंड का सेट कैरी किया था। बालों में खास स्टाइल बनाकर वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रश्मिका मंदाना के 5 बेस्ट लुक्स - फोटो : instagram
पांचवा लुक

सबसे आखिर में नजर डालते हैं रश्मिका के बॉस लेडी लुक की तो इसमें भी वो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने व्हाइट रंग की खूबसूरत शॉर्ट ड्रेस कैरी की थी। इसके साथ उन्होंने एक स्लिंग बैग कैरी किया था। खुले बाल उनके लुक को कमाल का बना रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें