अक्सर हम लोग बॉलीवुड सिलेब्स के बच्चों की एक्टिंग, लुक्स और फैशन सेंस की सराहना करते हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि स्टाइलिश होने के साथ-साथ ये स्टार किड्स टॉप यूनिवर्सिटी से पढ़ाई भी कर रहे हैं। हम में से बहुत कम लोग उनकी एजुकेशन डिटेल्स के बारे में जानते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं स्टार किड्स और उनकी एजुकेशन के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
Suhana Khan
सुहाना खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है बॉलीवुड के किंग खान की बेटी सुहाना खान की। सुहाना धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई करने के बाद फिलहाल लंदन में हायर स्टडीज की पढ़ाई कर रही हैं। वह भी अपने पिता शाहरुख की तरह ही एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती है। सुहाना स्कूल में भी कई प्लेज में हिस्सा लेती रहती हैं।
विज्ञापन
3 of 11
navya with shweta and jaya bachhan
नव्या नवेली नंदा
अब बात करते हैं बॉलीवुड के महानायक की नातिन नव्या नवेली नंदा की। उन्होंने लंदन के Sevenoaks स्कूल से पढ़ाई की। अभी नव्या अपनी हायर स्टडीज की पढ़ाई न्यूयॉर्क की Fordham University से कर रही हैं। नव्या की सोशल मीडिया पर लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है और आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।
4 of 11
sara ali khan
- फोटो : social media
सारा अली खान
सैफ अली खान और अमृता खान की बेटी सारा अली खान अपनी शुरुआती फिल्मों 'केदारनाथ' और 'सिंबा' से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्होंने न्यूयॉर्क कोलंबिया यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन
5 of 11
alaviya
अलाविया जाफरी
जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिलहाल वह न्यूयॉर्क के फैशन इंस्टीटियूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
6 of 11
jahnvi kapoor
- फोटो : instagram
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू कर चुकी हैं। फिल्मों में कदम रखने से पहले उन्होंने लॉस एंजलिस के एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग का कोर्स किया था।
विज्ञापन
7 of 11
krishna shroff
कृष्णा श्रॉफ
जग्गू दादा यानी जैकी श्रॉफी की बेटी कृष्णा श्रॉफ यूएस के एक इंस्टीटयूट से फिल्म मेकिंग की क्लास ले रही हैं।
8 of 11
ibrahim khan
इब्राहीम खान
नबाव सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहीम खान ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशल स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की है। अब वो फरदर स्टडीज के लिये यूके जा रहे हैं।
9 of 11
alanna pandey
अलाना पांडे
चंकी पांडे की भतीजी अलाना पांडे काफी फैशनेबल हैं और वह लंदन स्कूल ऑफ फैशन से पढ़ाई भी कर रहीं।
10 of 11
jahnvi kapoor khushi kapoor
- फोटो : instagram
खुशी कपूर
बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर अभी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशल स्कूल में पढ़ रही हैं। इसके बाद वह विदेश जाकर इंटरनेशनल मॉडलिंग में करियर बनाना चाहती हैं।