फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्दे पर दिखती हैं बिल्कुल हुस्न की परी, मगर असल में इतनी बूढ़ी हो चुकी हैं ये एक्ट्रेसेज

Fri, 28 Sep 2018 06:09 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
madhuri dixit
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हमेशा ही अपनी खूबसूरती और स्टाइल को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। बढ़ती उम्र का भी उन पर किसी तरह का कोई असर नहीं दिखता है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो भले ही 40 की उम्र पार कर चुकीं हो लेकिन वह आज की हीरोइनों को भी कड़ी टक्कर देती हैं। इस उम्र में भी उन्होंने खुद को मेंटेन करके रखा है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि सुंदर दिखने के लिए वे बहुत सारा मेकअप और तमाम सर्जरी का सहारा लेती हैं। अगर आप इन अभिनेत्रियों को बिना मेकअप के देखेंगे तो आपको उनका बुढ़ापा साफ नजर आएगा। आइए देखते हैं ऐसी ही 5 मशहूर अभिनेत्रियों की असल जिंदगी की तस्वीर जिन्हें देखने के बाद कोई उन्हें पहचान नहीं पाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
madhuri dixit
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अक्सर अपने ग्लैमर लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन अगर आप उन्हें बिना मेकअप देख लेंगे तो आपके लिए शायद उन्हें पहचान पाना मुश्किल होगा। इस बात का अंदाजा आप माधुरी की ये तस्वीर देखकर लगा सकते हैं कि बिना मेकअप के वह कितनी अलग नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
tabu
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए लोगों के बीच फेमस हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में फिल्म 'हम नौजवान' से की थी। 46 साल की तब्बू आज भी स्क्रीन पर बेहद खूबसूरत दिखती हैं, लेकिन बिना मेकअप उन्हें पहचान पाना शायद आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो। तस्वीर में देखिए बिना मेकअप वह कुछ ऐसी लगती हैं।

4 of 6
rekha
सदाबहार अभिनेत्री रेखा को जो भी देखता है उसके दिमाग में एक ही सवाल आता है कि वह उम्र के इस पड़ाव में भी इतनी खूबसूरत कैसे हैं? आखिर उनकी खूबसूरती का क्या राज है?अगर आप रेखा की ये बिना मेकअप की तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो शायद आपको इस उनकी उम्र की झलक उनके चेहरे पर साफ दिखाई देगी।
विज्ञापन

5 of 6
raveena tandon
रवीना टंडन की दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के बहुत चाहने वाले हैं। हाल ही में वह उनकी फिल्म 'मातृ' में भी बेहद खूबसूरत नजर आई थीं, मगर अब उन पर ढलती उम्र का असर साफ दिखाई देने लगा है। कई बार उन्हें बिना मेकअप के कैमरे में कैद किया गया है जिसे दिखकर लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल हुआ। इस तस्वीर में आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karishma kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले ही फिल्मों से दूर हो चुकी हैं, लेकिन अपने हॉट अवतार को लेकर आज भी वह हर दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। यूं तो आप हर दिन उनकी सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीर देखते होंगे पर क्या आपने कभी उन्हें बिना मेकअप के देखा है। करिश्मा की बिना मेकअप की इस तस्वीर में उनकी उम्र की झलक साफ देखी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें