Bollywood Actress Who Beat Cancer : कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसके नाम भर से ही लोग काफी डर जाते हैं। इसकी वजह से लोग शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से भी काफी परेशान हो जाते हैं। पर, बॉलीवुड में दो ऐसी एक्ट्रेस भी हैं, जिन्होंने न सिर्फ इस बीमारी को मात दी, बल्कि कैंसर को हराने के बाद उनका स्टाइल आज की अभिनेत्रियों को भी टक्कर देता है।
हम बात कर रहे हैं सोनाली बेंद्रे और मनीषा कोइराला की। ये दोनों ही लगभग समान उम्र की हैं, और दोनों अभिनेत्रियां ही स्टाइल के मामले में नंबर वन हैं। दोनों अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके हर लुक पर लोग काफी प्यार बरसाते हैं। इसी के चलते आज यहां इस लेख में हम आपको उन दोनों के कुछ बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी उन्हें देखकर अपनी जिंदगी की परेशानियों को झेलने की प्रेरणा ले सकें।