फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress Wedding Jewellery: अभिनेत्रियों के ब्राइडल लुक में इस तरह की ज्वेलरी ने लगाए चार चांद

Thu, 26 Oct 2023 04:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने लिए ब्राइडल ज्वेलरी की तलाश कर रही हैं, तो आपके लिए इन अभिनेत्रियों का ब्राइडल ज्वेलरी कलेक्शन काफी परफेक्ट रहेगा। 
विज्ञापन
1 of 7
Wedding Jewellery - फोटो : instagram
Actress Wedding Jewellery: शादी चाहे किसी बॉलीवुड अभिनेत्री की हो, या फिर किसी आम लड़की की, हर होने वाली दुल्हन ये चाहती है कि शादी में उसका लुक बेहद कमाल का और खूबसूरत दिखे। इसके लिए वो काफी-काफी दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। अपनी शादी में दुल्हनें लहंगे से लेकर ज्वेलरी तक सब कुछ एकदम खास ही चाहती हैं। जितनी मुश्किल लहंगे का चयन करने में आती है, उतनी ही परेशानी आती है लहंगे के हिसाब से ट्रेंडी ज्वेलरी का चयन करने में।

बहुत सी लड़कियों को ये समझ ही नहीं आता कि वो अपने लहंगे के साथ किस तरह की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। दुल्हनों की इसी परेशानी को आज हम दूर करने वाले हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों की ब्राइडल ज्वेलरी दिखाने जा रहे हैं, जो काफी खूबसूरत हैं। लेख में हम आपको इन ज्वेलरी की खासियत भी बताएंगे।  
विज्ञापन

2 of 7
alia bhatt ranbir kapoor wedding pic - फोटो : instagram
आलिया भट्ट

बेहद मिनिमल मेकअप और साड़ी पहनकर शादी करने वाली आलिया भट्ट का वेडिंग लुक बेहद खूबसूरत था। काफी हल्की सी साड़ी के साथ आलिया ने हेरिटेज ज्वेलरी स्टेटमेंट अनकट डायमंड का नेकलेस कैरी किया था। 
विज्ञापन

3 of 7
Ragneeti Wedding - फोटो : instagram
परिणीति चोपड़ा

बीते 24 सितंबर को ही परिणीति ने अपने दोस्त आप सांसद राघव चड्ढा से शादी की है। उनका ब्राइडल लुक सबसे अलग और सबसे खास था। एक्ट्रेस ने अपने लहंगे के साथ मल्टी-लेयर्ड अनकट नेकलेस पहना था। उनकी ज्वेलरी मोजाम्बिक रूबी से बनी थी। 

4 of 7
Sidharth-Kiara - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी

कियारा और सिद्धार्थ की शादी हाल ही में हुई है। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थी। कियारा ने पेस्टल पिंक लहंगे के लुक को पूरा करने के लिए जायरा नेकलेस और इयररिंग्स पहने थे। यह नेकपीस जाम्बियन एमराल्ड से बना था, जिसमें अल्ट्रा फाइन, पियर शेप के डायमंड लगे हुए थे। ये उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 7
katrina wedding - फोटो : katrinakaif Verified/insta
कटरीना कैफ

लाल रंग के जोड़े में कटरीना कैफ कमाल की लग रहीं थी। उनका लहंगा बेहद शानदार था ही, इसके साथ ही उनके नेकपीस ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने ब्राइडल लुक में सब्यासाची हैरीटेज ज्वेलरी कलेक्शन का गोल्ड अनकट डायमंड सेट कैरी किया था, जिस पर हैंड-स्ट्रंग पर्ल्स से काम किया गया था। ये नेकपीस उनके लुक को बेहद खास बना रहा था।
विज्ञापन

6 of 7
anushka virat wedding - फोटो : twitter
अनुष्का शर्मा

अपनी शादी में पेस्टल रंग का लहंगा पहन कर खूबसूरत दिखने वाली अनुष्का का नेकपीस भी काफी खूबसूरत था। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए अनुष्का ने बेहद ही पारंपरिक ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें रानी हार, स्टेटमेंट चोकर, माथापट्टी, जड़ाऊ झुमकों को पहना था। इनका नेकपीस बेहद सिंपल लेकिन बेहद ही खास था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : insta
प्रियंका चोपड़ा

लाल चटक रंग के शादी के लहंगे में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उन्होंने अपने लुक को मुगल ज्वेलरी कैरी की थी, जो 22 कैरेट गोल्ड से बनी थी। इसकी खास बात ये थी कि इस नेकपीस में अनकट डायमंड, एमराल्ड्स और जैपनीज पर्ल लगे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें