Kajol Saree Collection: बारिश के मौसम ने दस्तक दे दी है। ये मौसम लगभग हर किसी को पसंद होता है। इस मौसम में लोग अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों के साथ घूमने जाते हैं। ऐसे में मौसम के अनुकूल कपड़े पहनना तो बनता है। पुरुष तो अपने लिए कपड़े तलाश कर लेते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए ये काफी कठिन होता है।
इसी के चलते हम आपको बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल के कुछ बेस्ट साड़ी लुक्स दिखाएंगे, जो बारिश के मौसम के लिए परफेक्ट हैं। दरअसल, काजोल के पास साड़ियों का काफी शानदार कलेक्शन है, ऐसे में उनके कलेक्शन से टिप्स लेना काफी बेहतर च्वाइस है। तो आइए नजर डालते हैं उनकी मानसून स्पेशल साड़ियों पर.....
टील ग्रीन रंग देखने में काफी क्लासी लगता है। इसके साथ गोल्डन रंग का कॉम्बिनेशन कमाल का लगता है। ऐसे में काजोल की ये साड़ी कमाल की लग रही है। यदि आप भी चाहें तो इस साड़ी को दिन में किसी कार्यक्रम में कैरी कर सकते हैं। इसके साथ अपने बालों में जूड़ा बनाएं, ताकि आपको गर्मी का एहसास न हो।
विज्ञापन
3 of 7
टील ग्रीन और ब्लैक साड़ी
- फोटो : instagram
टील ग्रीन और ब्लैक साड़ी
ये कलर कॉम्बिनेशन देखने में काफी रॉयल लगता है। ऐसे में आप कहीं घूमने जा रही हैं तो भी इसे कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी देखने में कमाल की लगती है। यदि ऐसी साड़ी पहन रहीं हैं तो उसके साथ बालों को कर्ल करके खुला रखें। ये हेयर स्टाइल आपपर खूब जचेगी।
4 of 7
ग्रीन फ्लोरल शिफॉन साड़ी
- फोटो : instagram
ग्रीन फ्लोरल शिफॉन साड़ी
गर्मी में शिफॉन की साड़ियां लोगों को काफी पसंद आती हैं,ऐसे में आप भी अपने लिए काजोल के जैसी फ्लोरल शिफॉन साड़ी खरीदें। इस पर बनें बड़े-बड़े फूल इस साड़ी की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहे हैं। आप भी चाहें तो इस साड़ी को अपने कलेक्शन में शामिल करें, ये आपको बड़ी ही आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन
5 of 7
येलो फ्लोरल साड़ी
- फोटो : instagram
येलो फ्लोरल साड़ी
पीला रंग ज्यादातर महिलाओं को पसंद होता है, क्योंकि इसमें खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आप चाहें तो अपने लिए ऐसी पीली फ्लोरल साड़ी खरीदें। ऐसी साड़ी पर बनें कलरफुल फूल आपके लुक को कई गुना बढ़ा देंगे। इसके साथ भी अपने बालों में जूड़ा बनाएं, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।
विज्ञापन
6 of 7
डीप ब्लू फ्लोरल साड़ी
- फोटो : instagram
डीप ब्लू फ्लोरल साड़ी
बारिश का मौसम में और नीले रंग का जिक्र न हो, ये तो हो नहीं सकता। ऐसे में आप अपने लिए डीप ब्लू रंग की साड़ी खरीद लें। ऐसी साड़ी पर बनें कलरफुल फूल से आपका लुक प्यारा दिखेगा। इसके साथ सिंपल ब्लाउज की जगह ऐसा ही डीपनेक ब्लाउज पहनें, ताकि आप ग्लैमरस दिखें।
कुछ हल्का सा देख रही हैं तो मानसून में ऐसी फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी बेस्ट मानी जाती है। इसे आव शादी-विवाह से लेकर पार्टियों में भी कैरी कर सकती हैं। अपने सिंपल साड़ी लुक को खूबसूरत बनाने के लिए गले में कुंदन जड़ा चोकर पहनें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।