इन दिनों ब्लैक साड़ी का काफी ज्यादा ट्रेंड है। दीपिका पादुकोण से लेकर परिणिती चोपड़ा और दूसरी एक्ट्रेसेज ब्लैक साड़ी में क्लासी लुक दिखा चुकी हैं। इन साड़ियों के साथ सबसे ज्यादा ध्यान खींचा स्टाइलिश ब्लाउज ने। जिनकी फुल स्लीव एलिगेंट लुक दे रही थी। अगर आप भी किसी खास मौके पर ब्लैक साड़ी पहनने वाली हैं तो इस तरह के ब्लाउज को मैच कर सकती हैं। फुल स्लीव ब्लाउज बेहद आकर्षक और स्टाइलिश लुक देते हैं।