39 साल से फिल्मों में काम कर रहीं तबु का आज जन्मदिन है। दस साल तक दक्षिण के अभिनेता नागार्जुन को डेट करने के बावजूद तबु ने आज तक शादी नहीं की है। अभी हाल ही में सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आई तबु फिल्मों में आने के बाद कितना बदल गईं है, देखें तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : social media
तबु ने केवल 14 साल की उम्र से फिल्मों में अपना करियर शुरू किया था। देव आनंद की फिल्म में रेप पीड़िता का किरदार निभा कर तबु ने अपनी एक्टिंग से सबको हैरान कर दिया था।बचपन की इस फोटो को देखकर तबु को पहचानना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
तबु फिल्म इंडस्ट्री में 1980 से काम कर रही हैं। हर फिल्म में अपनी अदाकारी से वो सबका दिल जीत लेती हैं।करियर के शुरूआत की इस फिल्म में तबु की तस्वीरों को देखें।
4 of 5
- फोटो : social media
फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए तबु ने बहुत सी फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही उनके लुक्स में बहुत अंतर देखने को मिला।कॉलेज के समय इस तस्वीर में तबु ने पर्पल रंग की साड़ी पहन रखी है। इस तस्वीर में उनका लुक बेहद सिंपल है।
अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दे दे प्यार दे में अजय देवगन के साथ नजर आईं तबु का ये लुक संजय कपूर के साथ फिल्म करने के दौरान का है। इस फिल्म से लेकर आज तक में तबु के लुक में बहुत परिवर्तन नजर आता है।