फिल्म छपाक के प्रमोशन के लिए तैयार दीपिका का साड़ी लुक किसी भी लड़की की पसंद बन सकती है। सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई इस हैंड प्रिटेंड अबस्ट्रैक्ट साड़ी के साथ दीपिका ने बहुत सारी ज्वैलरी कैरी की है। लंबे डैंगलर और ढेर सारे कड़े पहने बॉलीवुड की मस्तानी खूबसूरत लग रही थीं। मेसी बन और कम मेकअप में दीपिका का लुक परफेक्ट दिख रहा था।