फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में कुछ ऐसी दिखती थीं धक-धक गर्ल, देखें माधुरी दीक्षित की अनदेखी तस्वीरें

Fri, 15 May 2020 07:20 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित 15 मई को अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। डांसिंग क्वीन माधुरी लॉकडाउन में अपने बेटों को तबले और कथक की ट्रेनिंग देती नजर आ रही हैं। तीन साल की उम्र से कथक सीख रहीं माधुरी का जन्म मुंबई के एक मराठी मध्मयवर्गीय परिवार में हुआ था। फिल्मों में आने के बाद उनकी अदाकारी के साथ ही खूबसूरती के चर्चे दुनियाभर में फैले हैं और सबसे खास बात है कि ये  जादू आज भी कायम है। फिल्मों के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से लेकर पद्मश्री तक पा चुकी माधुरी की कुछ अनदेखी तस्वीरें, आइए देखें आगे की स्लाइड में।
विज्ञापन

2 of 6
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही ट्रेंड कथक डांसर भी हैं। लेकिन करियर की शुरूआत में उनकी फिल्मों को ज्यादा कामयाबी नहीं मिली। फिर धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों में सफलता मिलनी शुरू हुई। धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी ने 1992 में फैंस का दिल तोड़ अचानक ही डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर अमेरिका बसने का फैसला कर लिया था।
 
विज्ञापन

3 of 6
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी शादी में भी माधुरी बला की खूबसूरत दिख रहीं थीं। उन्होंने गोल्डन रंग का लहंगा और लाल रंग की चुनरी ओढ़ी थी। शादी के बाद हुए रिसेप्शन में बॉलीवुड की लगभग सभी बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। माधुरी के दो बेटे हैं रियान नेने और एरिन नेने।

4 of 6
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित के पास माइक्रोबायोलॉजी की डिग्री है। उन्होंने मुंबई के विले पार्ले के कॉलेज से पढ़ाई की है। माधुरी ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह फिल्मों में एक्टिंग करेंगी। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'अबोध' से की थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
माधुरी दीक्षित
माधुरी के फैंस केवल साधारण लोग ही नहीं बल्कि खास लोग भी हैं। जिनमें से एक थे मशहूर पेंटर एम. एफ हुसैन। उन्होंने माधुरी की हम आपके हैं कौन करीब 67 बार देखी थी। कहते हैं कि माधुरी ने फिल्म आजा नच ले से कमबैक किया तो पेंटर हुसैन ने पूरा थियेटर बुक कर लिया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माधुरी दीक्षित
अपने फिल्मी करियर में माधुरी कभी भी कंट्रोवर्सी में नहीं फंसी। लेकिन विनोद खन्ना के साथ आई उनकी फिल्म दयावान में किया किस सीन काफी विवादों में था। लोगों ने इसकी काफी आलोचना की थी। एक इंटरव्यू में माधुरी ने खुद कहा था कि उन्हें इस सीन को नहीं करना चाहिए था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें