'बंगाली ब्यूटी', 'फिटनेस फ्रिक', 'एलिगेंट' और 'स्टाइल डीवा' बिपाशा बासु की जितनी तारीफ की जाए कम है। हालांकि वो अलग बात है कि बिपाशा इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं लकिन आपके स्टाइलिश अंदाज से और पति संग सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बिपाशा बासु इस बार भी अपने 'इंडियन अटायर' वाले लुक से महफिल लूट रही हैं।
विज्ञापन
2 of 4
चाहे अपनी शादी में लाल लहंगा हो या साड़ी किसी भी पारंपरिक परिधान में बिपाशा की खूबसूरती खिलकर सामने आती है। हाल ही में आई एक तस्वीर में बिपाशा ने प्लिसेंट ग्रीन रंग का गाउन पहना है। पूरे गाउन पर फ्लोरल कलरफुल कढ़ाई है। इसमें बिपाशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हैवी गाउन के साथ मिनिमल मेकअप में उनका लुक निखरकर सामने आ रहा है। इसके साथ बिपाशा ने ओपन हेयर स्टाइल रखा। बिपाशा के इस लुक को ईशा अमिन ने स्टाइल किया है। साथ ही वरुण बहल ने गाउन डिजाइन किया है।
विज्ञापन
3 of 4
'बंगाली बाला' साड़ी में भी उतनी ही स्टाइलिश लगती हैं जितनी की जिम और वेस्टर्न ऑउटफिट में, पीले रंग की पारंपरिक साड़ी में बिपाशा का अंदाज देखते बनता है। राहुल मिश्रा द्वारा डिजाइन की गई साड़ी का लुक काफी हटके है। फुल एंब्रॉयडरी साड़ी के ऊपर मैचिंग फुल स्लीव्स कोटी भी है।
साड़ी के साथ बिपाशा ने मैचिंग ज्वेलरी पहन कर लुक को पूरा किया। मेकअप की बात करें तो भारी कपड़ों के साथ लाइट मेकअप ज्यादा फब रहा है। स्मोकी आईज, क्लीन बन हेयर स्टाइल में फिट बिपाशा गॉर्जियस लग रही हैं।