Love Gill Outfit Cost: बिग बॉस 20 शुरू हो चुका है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, इसकी कॉन्ट्रोवर्सी और कंटेस्टेंट की लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है। शो में पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल लव गिल ने भी हिस्सा लिया है। लव गिल अपने बेबाक और बिंदास रवैये से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। वहीं उनकी तुलना शहनाज गिल से भी की जा रही है। हालांकि इस सबसे अलग लवप्रीत कौर यानी लव गिल अपने लुक्स, स्टाइल और आउटफिट के कारण भी चर्चा में हैं।
लव गिल ने शो में को-आर्ड सेट से लेकर काफ्तान, लहंगे से लेकर जंप सूट तक हर तरह के आउटफिट में अपना अंदाज दिखाया। उनके आउटफिट की कीमत भी कुछ कम नहीं है। लव बिग बॉस के घर में हजारों की कीमत के नाइट सूट पहने नजर आई हैं। आइए जानते हैं बिग बॉस के एपिसोड में लव गिल जिन आउटफिट्स में नजर आ रही हैं, उनकी असली कीमत क्या है।