फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss के घर में हिना खान हर दिन लगा रहीं फैशन का तड़का, तस्वीरें देख फैंस हुए फिदा

Sun, 11 Oct 2020 02:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
hk - फोटो : instagram
बिग बॉस के घर में इस सीजन सीनियर और फ्रेशर्स का गेम चल रहा है। सीनियर बनकर पहुंची हिना खान अपने फैसलों के साथ ही फैशन के लिए फैंस के चहेती बनी है। मिस खान का हर दिन एक नया लुक फैशन एक्सपर्ट की निगाह में है और वो फैंस की तारीफ भी जमकर लूट रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर इन तस्वीरों में देख पता चल रहा है कि हिना पूरी तैयारी और डिजाइनर कपड़ों के साथ बिग बॉस हाउस पहुंची हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
hk - फोटो : instagram
साड़ी के बाद हिना खान इस बार घर में ट्रेडिशनल लुक में कुर्ता पहने नजर आईं। मशहूर ब्रांड पिशिका का डिजाइन किया कस्टम मेड यलो एंड ब्राउन फ्लावर का कुर्ता जिसकी नूडल स्ट्राइप इसे स्टाइलिश लुक दे रही थी। वहीं मैचिंग दुपट्टा और चूड़ीदार पायजामे के साथ गोल्डन फुटवियर में नजर आईं। 
विज्ञापन

3 of 5
hk - फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो न्यूड लिप्स और माथे पर बिंदी लगाए हिना ने गोल्डन लेयर नेकपीस पहना है। वहीं हिना खान का ये लुक उनके बाकी लुक से काफी अलग और हटके नजर आ रहा है। जिसे देख फैंस भी इंस्टाग्राम पर तारीफ कर रहे हैं।

4 of 5
hk - फोटो : instagram
यहीं नहीं हिना ने वीकेंड के वार में ब्लैक आउटफिट से फैंस का दिल चुरा लिया। हिना ने ब्लैक पलाजो पैंट और ब्लैक पेप्लम टॉप पहना था। जिसके ऊपर मल्टीकलर एस्मेट्रिक प्रिंट बने हैं। जबकि फुल बेल स्लीव टॉप में चार चांद लगा रही है। हिना का ये लुक भी हर लुक की तरह बेहद जबरदस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hk - फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो रेड लिप्स और ग्लोइंग मेकअप के साथ हिना परफेक्ट लुक में नजर आ रही थीं। लाइट वेवी कर्ल बालों के साथ हिना का पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं हिना की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही फैंस के तारीफों की बाढ आ गई। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें