जैस्मीन भसीन
- फोटो : instagram
वैसे तो जैस्मीन कंफी एंड क्यूट लुक में नजर आती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ हटके ट्राई करने को कोशिश की। दरअसल, अली गोनी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं जैस्मीन भसीन ब्लैक के साथ रेड कलर मैच करते दिखीं। जैस्मीन ने काले रंग के एथलिजर पैंट और मैचिंग के स्पैगेटी टॉप के साथ ऑर्म वॉर्मर लाल रंग का टर्टल नेक स्वेटर पहन रखा था। वहीं इसके साथ जैस्मीन कलरफुल शूज और पोनी टेल के साथ दिखीं।