फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेट्रो लुक में नजर आईं भूमि पेडनेकर, स्टाइल ने जीता फैंस का दिल

Sun, 10 Jan 2021 07:01 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
bhumi pednekar - फोटो : instagram
भूमि पेडनेकर एक्टिंग के बाद अब स्टाइल से हर किसी को इंप्रेस करने में लगी हैं। तभी तो भूमि को जब भी मौका मिलता है वो ऐसे ड्रेसिंग सेस के साथ दिखती हैं कि देखते ही सभी उनकी तारीफ करने लगते हैं। साल 2020 के साथ कुछ फैशन ट्रेंड चले गए तो कुछ अभी भी बने हुए हैं। इसी में से एक है पोल्का डॉट। रेट्रो लुक में सबसे ज्यादा मशहूर और बॉलीवुड एक्ट्रेस का चहेता है ये लुक। जिसमें भूमि पेडनेकर ने भी अपने हाथ आजमाए। वहीं भूमि का ये लुक फैंस की तारीफ पाने में भी कामयाब हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
bhumi pednekar - फोटो : instagram
भूमि की इन तस्वीरों को उनकी स्टाइलिस्ट तान्या घवेरी ने साझा की है। जिसके कैप्शन में वो भूमि की तारीफ करते भी दिखीं। दरअसल, भूमि ने गुलाबी रंग के फुल स्लीव टॉप जिसके ऊपर पोल्का डॉट बने हैं। फोटोशूट करवाया है। इस फुल स्लीव टॉप की स्टाइल रफल लुक लिए है। वहीं भूमि ने इस टॉप को काले रंग के फ्लेयर्ड हाई वेस्ट पैंट्स के साथ पेयर किया है। जिसमे उनका लुक पूरा रेट्रो स्टाइल में है। 
विज्ञापन

3 of 5
bhumi pednekar - फोटो : instagram
भूमि ने इस लुक को मेसी पोनी टेल के साथ मैच किया है। वहीं ग्लिटरी बेस मेकअप के साथ न्यूड शेड की लिपस्टिक में भूमि बिल्कुल फ्रेश नजर आ रही हैं। वैसे बता दें कि ये पहला मौका नही है जब बॉलीवुड एक्ट्रेस का पोल्का डॉट प्रेम जगजाहिर हो रहा है। 

4 of 5
jacqueline fernandez - फोटो : instagram
पिछले दिनों क्रिसमस के मौके पर जैकलीन फर्नांडिस सफेद और काले रंग की पोल्का डॉट ड्रेस में दिखीं थीं। जिसमें उनके लुक की भी जमकर लोगों ने तारीफ की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
वहीं सोनम कपूर की पोल्का डॉट ड्रेस में अपने हाथ आजमा चुकी हैं। पिछले दिनों वो भी काले और सफेद रंग के पेप्लम टॉप में दिखीं थी। जिसकी डिजाइन पोल्का डॉट में थी। वहीं सोनम से इस टॉप को काले पैंट के साथ पेयर किया था। वहीं इस लुक को कंप्लीट करने के लिए वो काले रंग के पम्प्स पहने दिखी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें