फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2025: छठ पूजा के आखिरी दिन सूर्य को अर्घ्य देते समय पहनें इन रंगों की साड़ियां

Mon, 27 Oct 2025 12:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Saree Colors to Wear on Chhath Puja 2025: मंगलवार को छठ पूजा का आखिरी दिन है, जिस दिन उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन अगर आप कछ खास रंगों की साड़ी पहनेंगी तो छठी मैया आपसे अवश्य प्रसन्न होंगी। 
विज्ञापन
1 of 5
छठ पूजा के दिन सूर्य को अर्घ्य देते समय पहनें इन रंगों की साड़ियां - फोटो : अमर उजाला
Best Saree Colors to Wear on Chhath Puja 2025: छठ पूजा एक ऐसा त्योहार है जिसमें सूर्य देव और छठी मैया की आराधना की जाती है। इस पूजा का आखिरी दिन मंगलवार यानी कि 28 अक्तूबर को है और इस दिन उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। मान्यता है कि इस दिन विशेष रंगों की साड़ी पहनने से छठी मैया की कृपा बनी रहती है और परिवार में सुख-शांति आती है।

त्योहार के समय रंगों का चयन सिर्फ फैशन के लिए नहीं, बल्कि धार्मिक विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए भी किया जाता है। अगर आप भी इस छठ पूजा पर सही रंग की साड़ी पहनेंगी, तो यह आपके और आपके परिवार के लिए खुशहाली और समृद्धि लाएगी। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि छठ पूजा के आखिरी दिन आप किन रंगों की साड़ी पहन सकती हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
1. पीला रंग - फोटो : instagram-Saree For Summer
1. पीला रंग

ये रंग ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आप छठ पूजा के आखिरी दिन पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। पीले रंग की साड़ी ज्यादातर सुहागिन महिलाओं के पास होती ही है। इसलिए आप बिना सोचे इस मौके पर पीले रंग की साड़ी पहनें। 

 
विज्ञापन

3 of 5
2. लाल रंग - फोटो : instagram
2. लाल रंग

लाल रंग प्रेम और उत्साह का रंग माना जाता है। इसलिए आप सूरज को अर्घ्य देते समय लाल रंग की साड़ी पहन सकती हैं। लल रंग की बनारसी साड़ी अगर आप छठ पूजा के आखिरी दिन पहनेंगी तो एक तो आपका लुक प्यारा दिखेगा, और दूसरा ये रंग पूजा के लिए सबसे उपयुक्त भी है।

 

4 of 5
3. नारंगी रंग - फोटो : instagram
3. नारंगी रंग

नारंगी रंग को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए आप छठ पूजा के मौके पर नारंगी रंग की साड़ी आसानी से कैरी कर सकती हैं। नारंगी रंग भी किसी भी पूजा में पहनने के लिए काफी उपयुक्त माना जाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसे करें स्टाइल - फोटो : freepik
ऐसे करें स्टाइल

अपनी इस साड़ी को पूजा के समय सीधा पल्लु करके पहनें। सीधे पल्लु की साड़ी पूजा में ज्यादा बेहतर लगती है। अगर आप साड़ी को उल्टा करके पहनेंगे, तो ये लुक काफी नॉर्मल लगेगा। इसलिए आप सीधे पल्लु की साड़ी ही पहनें। इसके साथ ज्वेलरी को हल्का रखें, ताकि आपको किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें