Best Outfits Ideas For Dandiya Night 2026: नवरात्रि का त्योहार पास आते ही डांडिया और गरबा नाइट्स की तैयारियां भी जोर पकड़ने लगती हैं। खासकर युवाओं के बीच डांडिया नाइट में ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश और ट्रेंडी आउटफिट पहनने का क्रेज देखने को मिलता है।
अगर आप भी इस साल डांडिया नाइट में शामिल होने का प्लान बना रही हैं, तो अभी से अपने आउटफिट की तैयारी शुरू कर दें। डांडिया नाइट के लिए आउटफिट चुनते समय खूबसूरती के साथ कंफर्ट का ध्यान रखना भी जरूरी है, क्योंकि गरबा और डांडिया के दौरान लगातार डांस करना होता है। तो आइए जानते हैं इस साल किन आउटफिट आइडियाज से आप अपने डांडिया लुक को खास बना सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
डांडिया नाइट में क्या पहनें?
- फोटो : AI
मिरर वर्क लहंगा-चोली
डांडिया नाइट के लिए मिरर वर्क वाला लहंगा-चोली एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें छोटे-बड़े मिरर और कलरफुल एंब्रॉयडरी आउटफिट को फेस्टिव लुक देते हैं। पिंक, ऑरेंज, येलो, ब्लू और ग्रीन जैसे ब्राइट शेड्स डांडिया नाइट के लिए पसंद किए जा सकते हैं। इसके साथ ट्रेडिशनल झुमके और चूड़ियां लुक को पूरा कर सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
डांडिया नाइट में क्या पहनें?
- फोटो : AI
बांधनी लहंगा
बांधनी प्रिंट का लहंगा डांडिया और गरबा नाइट के लिए ट्रेडिशनल लुक देता है। गुजरात और राजस्थान से जुड़ा यह प्रिंट फेस्टिव माहौल में खास दिखाई देता है। आप बांधनी लहंगे के साथ कॉन्ट्रास्टिंग चोली और दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
4 of 6
डांडिया नाइट में क्या पहनें?
- फोटो : AI
चणिया चोली
क्लासिक गरबा लुक के लिए चणिया चोली एक अच्छा विकल्प है। इसमें कलरफुल पैटर्न, मिरर वर्क, एंब्रॉयडरी और ट्रेडिशनल डिजाइन देखने को मिलते हैं। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और कढ़ाई वाला दुपट्टा कैरी किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
डांडिया नाइट में क्या पहनें?
- फोटो : AI
इंडो-वेस्टर्न आउटफिट
अगर आप ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच चाहती हैं तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। लहंगा स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप, स्टाइलिश जैकेट या केप पहनकर फ्यूजन लुक तैयार किया जा सकता है। यह लुक उन लोगों के लिए भी अच्छा है जो पारंपरिक लहंगे से थोड़ा अलग नजर आना चाहती हैं।
डांडिया नाइट में आराम और स्टाइल दोनों चाहती हैं तो शॉर्ट कुर्ती के साथ फ्लेयर्ड स्कर्ट पहनी जा सकती है। हल्के फैब्रिक का आउटफिट डांस करते समय ज्यादा सुविधाजनक रह सकता है। इसके साथ कलरफुल दुपट्टा या ट्रेडिशनल जैकेट भी जोड़ी जा सकती है।