Best Minimal Accessories for Wedding: शादी और पार्टी में खूबसूरत दिखने के लिए हमेशा हैवी ज्वेलरी पहनना जरूरी नहीं है। आजकल मिनिमल एक्सेसरीज का ट्रेंड काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी हल्के और एलिगेंट लुक में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो मिनिमल ज्वेलरी और एक्सेसरीज को अपने आउटफिट का हिस्सा बना सकती हैं
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Best Minimal Accessories for Wedding: शादी और पार्टी का सीजन आते ही महिलाएं अपने लुक को लेकर तैयारियां शुरू कर देती हैं। हर कोई चाहता है कि वह खास मौकों पर सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आए। इसके लिए अक्सर महिलाएं हैवी ज्वेलरी का सहारा लेती हैं, लेकिन अब फैशन की दुनिया में मिनिमल एक्सेसरीज का ट्रेंड तेजी से पसंद किया जा रहा है। कम और हल्की ज्वेलरी पहनकर भी आप अपने लुक को बेहद एलिगेंट और आकर्षक बना सकती हैं।
खास बात यह है कि मिनिमल एक्सेसरीज न केवल पहनने में आरामदायक होती हैं, बल्कि साड़ी, लहंगे, सूट और वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी आसानी से मैच हो जाती हैं। अगर आप भी शादी या पार्टी में बिना हैवी ज्वेलरी के खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो कुछ खास एक्सेसरीज को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी मिनिमल एक्सेसरीज के बारे में, जो आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मिनिमल एक्सेसरीज से पाएं एलिगेंट लुक
- फोटो : AI
मिनिमल स्टेटमेंट ईयररिंग्स
अगर आप हैवी नेकलेस नहीं पहनना चाहती हैं, तो स्टेटमेंट ईयररिंग्स आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। छोटे हूप्स, पर्ल ड्रॉप ईयररिंग्स और मिनिमल गोल्डन ईयररिंग्स आपके चेहरे को खूबसूरत लुक दे सकते हैं।
डेलिकेट नेकलेस
हैवी नेकलेस की जगह आप डेलिकेट नेकलेस पहन सकती हैं। पतली चेन में छोटा पेंडेंट आपके आउटफिट को सिंपल और क्लासी लुक देता है। यह खासतौर पर डीप नेक ब्लाउज, सूट और वेस्टर्न आउटफिट के साथ अच्छा लगता है।
विज्ञापन
3 of 4
मिनिमल एक्सेसरीज से पाएं एलिगेंट लुक
- फोटो : AI
मिनिमल ब्रेसलेट
हाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए हमेशा भारी कंगन या चूड़ियां पहनना जरूरी नहीं है। एक पतला गोल्डन या सिल्वर ब्रेसलेट भी आपके लुक को आकर्षक बना सकता है।
स्टाइलिश मिनिमल रिंग्स
मिनिमल रिंग्स आजकल काफी पसंद की जा रही हैं। छोटी-छोटी डिजाइन वाली रिंग्स उंगलियों को खूबसूरत लुक देती हैं। इन्हें इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ पहना जा सकता है।
अगर आप ज्वेलरी कम पहनना चाहती हैं, तो हेयर एक्सेसरीज आपके लुक को खास बना सकती हैं। पर्ल हेयर क्लिप, गोल्डन हेयर पिन और मिनिमल हेयर बैंड पार्टी और शादी के लिए अच्छे विकल्प हैं।
मिनिमल वॉच
एक खूबसूरत और सिंपल वॉच भी आपके पार्टी लुक को क्लासी बना सकती है। अगर आप हाथों में ज्यादा ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो मिनिमल डायल वाली वॉच चुन सकती हैं।