फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lipstick Shades: ऑफिस में दिखाना है जलवा तो लगाएं इन रंगों की लिपस्टिक

Sun, 09 Jul 2023 04:37 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने ऑफिस में जलवा दिखाना चाहती हैं तो इन रंगों की लिपस्टिक लगानी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
Formal Wear
Lipstick Shades: एक समय था जब महिलाएं घर में रहकर घर का काम संभालती थीं और पुरुष बाहर जाकर पैसा कमाते थे पर, अब समय बदल गया है। आज की महिला घर के काम के साथ-साथ पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलती है। घर के कामों से लेकर ऑफिस की जिम्मेदारी हर महिला बखूबी निभाती है। पहले जिस तरह से महिलाएं घर पर रहकर तैयार होती थी, अब उनके ऊपर ऑफिस के हिसाब से तैयार होने की भी एक अलग प्रेशर रहता है।

दरअसल ऑफिस में स्टाइलिश देखना और अपनी प्रोफेशन के हिसाब से परफेक्ट दिखना काफी मुश्किल काम होता है। अगर बात करें लिपस्टिक की तो ऑफिस के हिसाब से लिपस्टिक का कलर चुनना काफी मुश्किल काम है। कई बार ऐसा देखा जाता है, सही चयन ना होने की वजह से महिलाएं गलत शेड चुन लेती हैं। कई बार ये इतना डार्क होता है जो देखने में अजीब लगता है तो कई बार इतना हल्का होता है कि दिखाई नहीं देता। ऐसे में आज हम आपको लिपस्टिक के कुछ ऐसे शेड बताने जा रहे हैं, जिसे लगाकर आप ऑफिस में अपना जलवा दिखा सकती हैं। यह शेड आपको बाजार से लेकर ऑनलाइन तक आसानी से मिल जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
lipstick
भूरा रंग 

कॉलेज से लेकर ऑफिस तक के लिए भूरे रंग की लिपस्टिक काफी सही विकल्प है। भूरे रंग की लिपस्टिक हर स्किन टोन के साथ मेल खाती है। अगर आप अपने लुक को ग्रेसफुल बनाना चाहती हैं तो ये रंग चुन सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
pink lipstick
लाइट पिंक

अगर आपको हल्के रंग पसंद हैं तो इस तरह की लाइट पिंक रंग की लिपस्टिक आप चुन सकती हैं। ये देखने में काफी प्यारी लगती है। आप इस रंग का चयन करके क्यूट दिख सकती हैं।

4 of 6
lipstick
मौव

आजकल मौव रंग की लिपस्टिक लगाने का काफी ट्रेंड है। हर उम्र की महिलाओं को ये लिपस्टिक पसंद आती है। यह रंग लगभग हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है और आपके लुक को ज्यादा अक्ट्रैक्टिव बनाता है।
विज्ञापन

5 of 6
lipstick
पीच

पीच रंग की लिपस्टिक हर किसी के ऊपर अच्छी लगती है। अगर आप ऑफिस लुक के लिए डार्क और चमकीले रंगों को लगाने से बचना चाहती हैं तो ये लिपस्टिक शेड आपके लिए बिल्कुल सही है। इसे लगाकर आप क्लासी लग सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lipstick - फोटो : istock
कोरल

अगर आपको डार्क रंग की लिपस्टिक पसंद है तो आप कोरल रंग का चयन कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल के साथ बाकी मेकअप को लाइट ही रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें