फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Color Combination Idea: आजकल ये कलर कॉम्बिनेशन हैं ट्रेंड में, जो देते हैं अलग और क्लासी लुक

Wed, 18 Dec 2024 04:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप क्लासी दिखना चाहती हैं तो कपड़े खरीदते समय कलर कॉम्बिनेशन का खास ध्यान रखें। इसी से आपका लुक अच्छा और अलग दिखेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
आजकल ये कलर कॉम्बिनेशन हैं ट्रेंड में - फोटो : instagram
Best Color Combination Idea: बहुत से लोगों को लगता है कि यदि वो महंगे-महंगे कपड़े पहनेंगे तो इससे उनका लुक अच्छा दिखेगा और लोग उनकी तारीफ करेंगे। जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि महंगी चीज पहनने के बाद भी परफेक्ट लुक नहीं मिल पाता। इसकी वजह होती है कपड़ों में सही कलर कॉम्बिनेशन का न होना। यदि कपड़ों का कलर कॉम्बिनेशन सही होगा, तो लुक हमेशा अच्छा ही लगेगा।

खासतौर पर बात करें महिलाओं की तो हर महिला और लड़की के लिए ये जानना बेहद जरूरी होता है कि आजकल किन रंगों का कॉम्बिनेशन ट्रेंड में है। यदि आपको रंगों के कॉम्बिनेशन की समझ नहीं है, तो हम यहां आपको इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। महिलाओं के एथनिक वियर के लिए हम आपको बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन आइडिया देने जा रहे हैं, ताकि आप कम पैसे खर्च करके अपने लुक में चार चांद लगा सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
लाइम ग्रीन और हॉट पिंक - फोटो : instagram
लाइम ग्रीन और हॉट पिंक

लड़कियों को गुलाबी रंग काफी पसंद आता है। ऐसे में आप चाहें तो हॉट पिंक के साथ लाइम ग्रीन रंग को कोर्डिनेट कर सकती हैं। यदि आपके पास हॉट पिंक रंग की साड़ी है तो उस पर चाहें तो लाइम ग्रीन रंग का बॉर्डर लगवाएं। इसके अलावा चाहें तो ब्लाउज लाइम ग्रीन रंग का बनवाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
टर्किश ब्लू और पीला - फोटो : instagram
टर्किश ब्लू और पीला 

टर्किश ब्लू रंग आजकल काफी ट्रेंड में है। ये देखने में भी अच्छा लगता है और इसे पहनकर लुक भी काफी क्लासी लगता है। ऐसे में आप चाहें तो टर्किश ब्लू रंग के साथ पीले रंग का कॉम्बिनेशन बनाएं। ये भी देखने में अच्छा लगता है। इसके साथ आपको हैवी मेकअप की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

4 of 6
इंक ब्लू और गोल्ड - फोटो : instagram
इंक ब्लू और गोल्ड

गोल्डन रंग तो हमेशा रॉयल ही दिखता है। ऐसे में आप गोल्डन रंग की साड़ी को इंक ब्लू रंग के ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं। बिल्कुल अलग रंग का ऐसा ब्लाउज आपके लुक में चार चांद लगा देगा। साड़ी के साथ-साथ सूट में भी ये कॉम्बिनेशन बढ़िया लगता है। 
विज्ञापन

5 of 6
लाल और हरा - फोटो : instagram
लाल और हरा 

ये कॉम्बिनेशन को एवरग्रीन है। शादी से लेकर पूजा-पाठ के काम तक में लाल और हरे रंग के कॉम्बिनेशन के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। शुभ होने के साथ-साथ ये लुक देखने में भी प्यारा लगता है। महिलाओं को आप अक्सर लाल-हरे रंग की साड़ी पहनते देखते होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्लम और फर्न ग्रीन - फोटो : instagram
प्लम और फर्न ग्रीन 

भले ही इन दोनों रंगों के नाम सुनकर आपको कुछ अलग-अलग लग रहा होगा, लेकिन ये प्लम रंग पर्पल रंग की फैमिली से है और फर्न ग्रीन रंग हरे रंग की फैमिली से है। ये दोनों ही रंग आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। आप इस कलर कॉम्बिनेशन को कैरी कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें