फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: शादी की सालगिरह से पहले ही कटरीना कैफ हुई सजधज कर तैयार, ग्रे साड़ी में लग रहीं बला की खूबस

Mon, 28 Nov 2022 07:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram
कटरीना कैफ अपनी शादी की पहली सालगिरह 9 दिसंबर को मनाएंगी। इसके लिए विकी कौशल ने पहले से प्लानिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि अपनी पहली सालगिरह से पहले ही कटरीना कैफ का बेहद खूबसूरत अंदाज सामने आया है। जिसमे वो सजधज कर तैयार हैं। कटरीना कैफ ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram
तस्वीरों के साथ ही कटरीना इन दिनों वायरल 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर रील भी बनाते दिख रही हैं। दरअसल, कटरीना कैफ शादी में शामिल होने जोधपुर पहुंची थीं। जहां पर वो इतने खूबसूरत अंदाज में तैयार हुई थीं। कटरीना कैफ की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram
कटरीना ने हल्के नीले रंग की साड़ी को इस मौके के लिए चुना है। जिस पर हैवी गोल्ड एंब्रायडरी का बॉर्डर बना हुआ है। साथ ही सफेद मोतियों का भी वर्क है। लाइनिंग डिजाइन के सितारों से सजी इस साड़ी के साथ कटरीना ने मैचिंग के ब्लाउज को चुना है। जिसकी स्लीव पर हैवी बॉर्डर की डिजाइन बनी है। वहीं गहरे गले के ब्लाउज के साथ कटरीना ने साड़ी को खुले पल्लू में ड्रैप किया है। 

4 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram
हल्के से आसमानी रंग की साड़ी को कटरीना ने मैचिंग के कड़ा बैंगल और ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। कटरीना की ये साड़ी मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से ली गई है। जिसमे वो बेहद हसीन दिख रही हैं। मिसेज कौशल ने अपने इस लुक को खुले बालों के साथ न्यूड शेड की ग्लॉसी लिपस्टिक और आंखों में काजल के साथ कंप्लीट किया है। शादी के लिए जोधपुर पहंची कटरीना पूरी तरह से भारतीय रंग में रंगी दिखीं। एयरपोर्ट पर भी सुर्ख गुलाबी रंग के कुर्ते में वो स्पॉट हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram
वहीं एयरपोर्ट पर ही कटरीना का एक और देसी लुक नजर आया। जब वो आइवरी शेड के कुर्ते और नारंगी रंग की चुनरी ओढ़े दिखीं। कटरीना के इतने खूबसूरत देसी लुक को देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें