फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrinkles Removal Tips: यदि आपके चेहरे पर भी झुर्रियां आने लगी हैं तो नारियल के तेल में मिला कर लगाएं ये चीजें

Thu, 24 Apr 2025 12:37 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके चेहरे पर भी झुर्रियां आने लगी हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
नारियल का तेल - फोटो : Adobe stock
Wrinkles Removal Tips: आज-कल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खान-पान का असर लोगों की सेहत और त्वचा पर देखने को मिलता है। इसकी वजह से कम उम्र में ही त्वचा में ढीलापन आ जाता है, जिस कारण झुर्रियां पड़ने लगती हैं। यदि आप भी चेहरे की झुर्रियों से परेशान हैं तो समझो कि ये लेख आपके लिए ही लिखा गया है। इस लेख में हम आपको नारियल के तेल को विभिन्न तरह से चेहरे पर इस्तेमाल करना बताएंगे।

नियमित रूप से इस तेल के इस्तेमाल से आपको झुर्रियों से राहत मिलेगी। दरअसल, नारियल के तेल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा का कसाव बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसे में आप बेझिझक इन नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके इस्तेमाल से पहले बस एक बार पैच टेस्ट कर लें, ताकि कहीं आपकी परेशानी बढ़ न जाए। तो बस चलिए आपको नारियल के तेल के कुछ नुस्खों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
नारियल का तेल और एलोवेरा - फोटो : Adobe stock
नारियल का तेल और एलोवेरा

ये दोनों ही चीजें स्किन का ग्लो बरकरार रखने में मदद करती हैं। इसका इस्तेमाल आप हर रोज कर सकते हैं। इस्तेमाल के लिए आपको सिर्फ दो चम्मच नारियल तेल और दो चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

3 of 7
नारियल का तेल और एलोवेरा - फोटो : Adobe stock
इन दोनों ही चीजों को एक कटोरी में लेकर उसे मिक्स कर लें। अब हर दिन सोने से पहले इस पेस्ट से अपने पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। एक महीने लगातार इस पेस्ट का इस्तेमाल करें और फिर इसका असर देखें। 

 

4 of 7
नारियल का तेल और शहद - फोटो : इंस्टाग्राम
नारियल का तेल और शहद

इन दोनों चीजों के मिश्रण से आपकी त्वचा का ग्लो भी बरकरार रहेगा और साथ ही में इससे चेहरे की फाइन लाइंस भी कम होने लगती हैं। इस्तेमाल के लिए आप एक कटोरी में नारियल का तेल लेकर उसमें बराबर मात्रा में शहद मिक्स करें।
विज्ञापन

5 of 7
नारियल का तेल और शहद - फोटो : freepik.com
अब एक ब्रश की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं। अब इसे आधे घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें। आधे घंटे के बाद हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें और फिर अपने चेहरे को धो लें। इससे भी आपके चेहरे की फाइन लाइंस कम हो जाएंगी। 

 
विज्ञापन

6 of 7
नारियल का तेल और हल्दी - फोटो : इंस्टाग्राम
नारियल का तेल और हल्दी

हल्दी में पाए जाने वाले तत्व स्किन से संबंधी कई परेशानियों को दूर करते हैं। यदि आप नारियल के तेल में मिलाकर इसका इस्तेमाल करेंगे तो चेहरे की झुर्रियां भी कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नारियल का तेल और हल्दी - फोटो : Adobe stock
इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक कटोरी में नारियल का तेल लें। अब इसमें चुटकीभर हल्दी डालें और मिश्रण तैयार करें। आखिर में इस मिश्रण को आपको चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाकर रखना है और फिर चेहरे को धो लेना है। इसके इस्तेमाल से भी आपको राहत मिलेगी।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें