फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों के मौसम में अगर आपको भी होने लगी है रूसी, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Sat, 28 Nov 2020 01:51 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सर्दियों में बालों में होती है रूसी - फोटो : Getty Images

 

 

सर्दियों के आते ही बालों की समस्या भी शुरू हो जाती है। बालों की गुणवत्ता खराब होती है। बालों में रूसी होना तो बहुत आम बात है। अधिकतर महिलाओं को यही चिंता सताती रहती है। बहुत जरूरी है कि बालों को यदि स्वस्थ और चमकदार रखना है तो उनमें रूसी न हो। रूसी होने पर तो महीलाएं बाल खुले भी नहीं रख पाती हैं। रूसी की समस्या को आसान सी घरेलू चीजों से मिटाया जा सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन चीजों का उपयोग करके रूसी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 
विज्ञापन

2 of 6
नीम दूर करेगा डेंड्रफ - फोटो : iStock

नीम
नीम एक गुणकारी पेड़ है, जिसकी पत्तियां विभिन्न शारीरिक परेशानियों के निवारण के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। डैंड्रफ दूर करने के घरेलू उपाय की बात करें तो नीम लाभकारी हो सकता है। नीम की 15-20 पत्तियों को एक कप पानी में अच्छी तरह उबाल लें। अब उन पत्तियों का पेस्ट बना लें। पेस्ट ठंडा होने पर स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद शैंपू और कंडीशनर से बाल धो लें। पेस्ट को नहाने से पहले लगाएं।

विज्ञापन

3 of 6
नींबू का उपयोग करके मिटाएं रूसी - फोटो : amar ujala

नींबू
नींबू में मौजूद एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ के लिए प्रभावकारी हो सकता है। इसका उपयोग करना भी बेहद आसान होता है। नींबू के रस को नारियल के तेल के साथ मिला लें। मिश्रण को नहाने से पहले अच्छी तरह स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को हर्बल शैंपू से धो लें।

 

4 of 6
दही बालों के लिए वरदान है - फोटो : सोशल मीडिया
दही
दही में लैक्टोबैसिलस पैरासेस बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। ये बैक्टीरिया रूसी की समस्या से आराम दिलाने में मददगार हो सकते हैं। सबसे पहले तो बालों को शैंपू से धो लें। अब दही को स्कैल्प पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब फिर शैंपू से अपने बालों को धो लें।
विज्ञापन

5 of 6
गीले बालों में लगाएं बेकिंग सोडा - फोटो : social media

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडे से भी बालों का डेंड्रफ मिटाया जा सकता है। बालों को गीला कर लें। अब बेकिंग सोडे को अच्छी तरह स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 1-2 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें। बेकिंग सोडे को शैंपू में भी मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका  हफ्ते में एक से दो बार उपयोग किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एंटीडैंड्रफ शैम्पू में होता है लहसुन का उपयोग - फोटो : social media

लहसुन
कई एंटीडैंड्रफ शैम्पू में इसका उपयोग होता है। दरअसल, लहसुन में एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं और ऐसे में इसके उपयोग से डैंड्रफ कम हो सकता है लहसुन की कलियों को छीलकर कुचल लें। अब ऑलिव ऑयल के साथ कुचले हुए लहसुन को एक सॉसपैन में डालकर गुनगुना करें। अब मिश्रण को दो से तीन मिनट तक गर्म होने दें। फिर मिश्रण को छानकर ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद बाल शैंपू से धो लें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें