काजल न सिर्फ आंखों की खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी इसका बहुत बड़ा हाथ होता है। हाल ही में खूबसूरत आंखों की मल्लिका दिशा पाटनी ने अपनी चंचल आंखों से लाखों फैंस को अपना मुरीद बना दिया हैं। आइए जानते हैं कैसे दिशा अपनी आंखों की खूबसूरती के साथ खुद को भी मेंटेन रखती हैं।
पढ़ें- भूल जाएंगे कालापन, हफ्ते भर में ये 3 चीजें देंगी दमकती त्वचा
विज्ञापन
2 of 5
disha patani
फेस
दिशा अपने चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए अपने चेहरे को रोजाना क्लींजर, टोन और मॉइस्चराइजर करती हैं। आप भी अपने चेहरे की नमी बनाए रखने के लिए रोजाना मॉइस्चराइज़र लगाने से पहले चेहरे पर सीरम थपथपाएं। अगर आपकी त्वचा साफ़ है तो सिर्फ प्राइमर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके विपरीत अगर आपकी त्वचा पर दाग़-धब्बे के निशान हैं तो फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
disha patani
आंखों की खूबसूरती के लिए
आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए टॉप रंग के आइशैडो के साथ शुरुआत करें। सबसे पहले ब्लैक आइलाइनर से मोटा लाइनर लगाएं। निचली वॉटरलाइन पर काजल की लाइन खींचें। काजल को हल्के-से स्मज करें। इसके बाद मस्कारा से अपनी आंखों को फिनिशिंग टच दें।
4 of 5
गाल
चेहरे को फ्रेश लुक देने के लिए गालों के ऊपरी हिस्से पर लिक्विड हाइलाइटर लगाएं और उभारों पर लिक्विड ब्लश अप्लाई करें।
होंठ
अपने होंठ खूबसूरत बनाने के लिए उन पर बाम का इस्तेमाल कर उन्हें हाइड्रेट करें। इसके लिए आप क्रीमी एप्रिकॉट लिपस्टिक लगा सकते हैं। ऐसा करते समय निचले होंठ के बीचोंबीच थोड़ा-सा लिप ग्लॉस थपथपा सकते हैं।