Dryness On Forehead: सर्दी के मौसम का इंतजार लोग सालभर करते हैं, लेकिन इस मौसम में जब त्वचा संबंधी समस्याएं सामने आने लगती हैं, तो काफी गुस्सा आता है। खासतौर पर जब इस मौसम में त्वचा पर रूखापन बढ़ने लगता है, तो ये लोगों को काफी परेशान करता है।
इस मौसम में जब सर्द हवाएं चलने लगती हैं तो माथे पर पपड़ी जमने लगती है। ये पपड़ी ड्राई स्किन की तरह ही होती है, जोकि रूखेपन की वजह से काफी परेशान करती है। सर्द हवाओं के साथ-साथ ये कई अन्य कारणों की वजह से भी हो सकती है।
अगर सही समय पर माथे पर जमने वाली इस लेयर का इलाज नहीं किया गया तो ये डैंड्रफ की तरह झड़ने लगती है। सही देखभाल और नमी बनाए रखने से यह समस्या काफी हद तक दूर की जा सकती है। आइए आपको इसके लिए कुछ नुस्खे बताते हैं।