Winter Skin Care: सर्द हवाओं और कोहरे की वजह से लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। गर्म कपड़े सर्दी से मौसम में शरीर को ठंड लगने से बचाते हैं। जिस तरह से हमें सर्दी से शरीर का बचाव करना पड़ता है, ठीक उसी तरह से त्वचा का भी ठंड के मौसम में खासा ध्यान रखना पड़ता है।
वैसे तो सर्दी के मौसम में त्वचा के लिए तमाम तरह के प्रोडक्ट होते हैं, जो त्वचा का अच्छी तरह से ध्यान रखते हैं लेकिन इसके बाद भी बहुत से लोग घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं।
अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो हम आपको सर्दियों के मौसम के लिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप फेसवॉश की जगह कर सकते हैं। ये सभी चीजें आपको आसानी से अपनी रसोई में मिल जाएंगी। ऐसे में आप घर पर फेसवॉश की जगह इन घरेलू चीजों का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।