फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के मौसम में साबुन से त्वचा हो जाती है खुश्क, तो लगाएं ये होममेड पैक, रहेगी नर्म और मुलायम

Thu, 26 Nov 2020 09:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
सर्दियों की दस्तक के साथ ही स्किन का रूखापन भी शुरू हो जाता है। चेहरे के साथ ही हाथों और पैरों में ड्राईनेस बढ़ने लगती है। जो देखने में खराब लगती है। ऐसे में इनकी एक्स्ट्रा देखभाल की जरूरत होती है। लेकन रोजाना नहाने के समय साबुन का इस्तेमाल त्वचा को और ज्यादा रूखा और बेजान बना देता है। अगर आप हद से ज्यादा रूखी त्वचा की समस्या से जूझते हैं तो साबुन की जगह इन घर पर बने फेस पैक का इस्तेमाल करें। इस फेस पैक को चेहरे के साथ ही शरीर के अन्य अंगों पर भी लागया जा सकता है। जो आपकी स्किन को नर्म और मुलायम बनाकर रखेंगें। वहीं स्किन भी साफ और एक्सफोलिएट हो जाएगी। तो चलिए जानें कौन से वो तीन होममेड फेस पैक हैं जो साबुन की जगह पर आप इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
dry skin - फोटो : Pixabay
चंदन का पाउडर और हल्दी को एक बाउल में मिक्स कर लें। साथ ही इसमें कच्चे दूध को डालकर अच्छे से पेस्ट बना लें। अब चेहरे और पूरे शरीर पर इसकी पतली सी परत लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। दस मिनट तक ऐसे ही लगे रहने के बाद अच्छे से नहा लें। इस उबटन का इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में आपके चेहरे और बाकी के शरीर में एक अलग ही चमक नजर आएगी।
विज्ञापन

3 of 4
besan
बेसन और दही को लेकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। अब इस उबटन को चेहरे और हाथों पर हल्के हाथों से लगाकर मसाज करें और पांच मिनट बाद नहा लें। नहाने के लिए इस्तेमाल होने वाला ये सबसे पुराना घरेलू नुस्खा है जो आज भी चेहरे और त्वचा की देखभाल में पहले नंबर पर आता है।
विज्ञापन

4 of 4
lentils - फोटो : pixa
मसूर की दाल का पाउडर बना कर रख लें। ऐसा आपकी सुविधा के लिए है। अब इसमें दही और एलोवेरा जेल को मिलाकर पेस्ट बना लें और पूरे शरीर पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर नहा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें