फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारू क्रीम नहीं, सर्दियों में इन नैचुरल चीजों से बरकरार रखें खूबसूरती

Sun, 11 Nov 2018 05:32 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : file photo
सर्दियों का मौसम हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस मौसम की सबसे बड़ी परेशानी जो है वो है त्वचा का रूखापन। इस मौसम में त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए हम बजारू क्रीम का इस्तेमाल करते हैं जो हमारी त्वचा के लिए बहुत नुकसानदायक होती है।

इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलू टिप्स बताने जा रहे है जिन्हें अपनाकर आप अपनी त्वचा का खास ख्याल रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : file photo
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल को खाने में इस्तेमाल करने के आपने बहुत फायदे सुने होंगे पर क्या आप जानते हैं आपकी स्किन के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। यह हमारी त्वाचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए बेहद ही फायदेमंद है। विटामिन-ई से भरपूर ऑलिव ऑयल एक एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। सर्दियों में अपनी स्किन को पैंपर करने के लिए नहाने के बाद मसाज करते हुए आप इसे लगा लें। इसके बाद आप इसे 15 मिनट तक छोड़ दीजिए। फिर हल्के गुनगुने पानी से आप अपना फेस धो सकती हैं। आपको बता दें, ये झुर्रियां और रेखाओं को दूर करने में भी कारगर है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : file photo
एलोवेरा जेल
स्किन के रूखेपन को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का सहारा भी कर सकती हैं। यह आपकी त्वचा को नैचुरल नमी देने के साथ आपकी स्किन को गजब का निखार भी देगा। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक बाउल में एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिला लें। अब इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें। 15 मिनट बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। 
 

4 of 6
- फोटो : file photo
पपीता
स्किन की ड्राईनेस दूर करने के लिए पपीता बहुत अच्छा उपाय है। इसके लिए पपीते के छोटे-छोटे टुकड़े कर के चेहरे पर पांच मिनट तक मसाज करें और फिर साफ पानी से अपने फेस को धो लें। यह आपकी स्किन की ड्राईनेस को दूर करने के साथ-साथ चेहरे के दाग धब्बो को भी दूर करने में मदद करता है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : file photo
बादाम का तेल
बादाम के तेल में कई ऐसी नैचुरल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो हमारी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती हैं। यह आपकी स्किन की नमी को बरकरार रखता है। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो हफ्ते में दो बार इससे अपनी स्किन पर मालिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : file photo
दही
दही एक अच्छा नैचुरल मॉइस्चराइज़र है। दही में एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी पाई जाती है जिसके इस्तेमाल से पूरी तरह से ड्राईनेस दूर हो जाती है। अपनी स्किन को कोमल और मुलायम बनाने के लिए दही से मसाज करें। मसाज के बाद अपनी स्किन को 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें। यह आपकी स्किन को मुलायम और चमकदार बनाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें