फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Nail Care Tips: सर्दी की वजह से टूटने लगे हैं नाखून तो क्या करें?

Wed, 26 Nov 2025 12:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Winter Nail Care Tips: सर्दी के मौसम में अक्सर नाखून कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे, जिनको अपनाने के बाद आपके नाखून टूटेंगे नहीं। 
विज्ञापन
1 of 5
सर्दी की वजह से टूटने लगे हैं नाखून तो क्या करें? - फोटो : Adobe stock
Winter Nail Care Tips: सर्दी का मौसम जहां एक ओर त्वचा को रूखा बनाता है, वहीं नाखूनों पर भी इसका सीधा असर पड़ता है। ठंड के कारण नाखून कमजोर होने लगते हैं, उनमें नमी की कमी हो जाती है और वे जल्दी टूटने या परतदार होने लगते हैं।

कई लोगों को सर्दियों में नाखूनों का बार-बार टूटना, टूटकर पतला होना या उन पर लाइनें पड़ना जैसी समस्याएं अधिक देखने को मिलती हैं। इसकी वजह सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि हाथों की सही देखभाल का अभाव भी है।

ऐसे में अगर नाखूनों को उचित पोषण, नमी और सुरक्षा मिले, तो वे मजबूत, चमकदार और हेल्दी बने रह सकते हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स अपनाकर आप सर्दियों में नाखूनों को टूटने से बचा सकती हैं। ये उपाय नाखूनों को अंदर से पोषण देने के साथ-साथ उन्हें बाहरी नुकसान से भी बचाते हैं, जिससे वे ज्यादा समय तक मजबूत रहते हैं। तो बस आइए बिना देर किए इन आसान घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नारियल या बादाम तेल से मसाज - फोटो : Adobe stock
नारियल या बादाम तेल से मसाज

हर घर में नारियल का या फिर बादाम का तेल बेहद आसानी से मिल जाता है। ऐसे में रोज रात को नारियल या बादाम तेल से मसाज करने से नाखूनों में नमी बनी रहती है और वे मजबूत होते हैं। आप सोने से पहले इन तेलों से अपने नाखूनों की मसाज कर सकते हैं। इससे आपको अवश्य आराम मिलेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
हाथ धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं - फोटो : Adobe stock
हाथ धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं

इस टिप को तो गांठ बांध लें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि बार-बार पानी में हाथ डालने से नाखून कमजोर होते हैं। ऐसे में जितनी बार भी हाथ धोएं, उतनी ही बार नाखूनों के क्यूटिकल्स पर क्रीम या लोशन लगाएं। ताकि हाथों में रूखापन न रहे।

 

4 of 5
नेल पॉलिश रिमूवर का कम इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
नेल पॉलिश रिमूवर का कम इस्तेमाल करें

अगर आपको बार-बार नेल पॉलिश बदलने का शौक है, तो इस आदत में बदलाव लाएं। क्योंकि बार-बार नेल पॉलिश को हटाने के लिए आपको नेल रिमूवर की जरूरत पड़ेगी। अल्कोहोल या एसिटोन वाले रिमूवर्स नाखूनों को सुखाते हैं। इसलिए नेल रिमूवर का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हैंड और नेल मास्क लगाएं - फोटो : Adobe stock
हैंड और नेल मास्क लगाएं

 सप्ताह में 1–2 बार हैंड मास्क या प्राकृतिक सामग्री जैसे शहद और जिंक युक्त योगर्ट से नेल मास्क लगाएं। इससे नाखूनों को अंदर से पोषण मिलेगा और टूटने की संभावना कम होगी। बाजार में बेहद कम दाम में हैंड और नेल मास्क आसानी से मिल जाते हैं। तो बस इनका इस्तेमाल करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें