फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों के मौसम में घर में बनें स्क्रब से पाएं नर्म मुलायम होंठ, बनाने के लिए चाहिए बस ये सामान

Tue, 22 Dec 2020 08:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
lips
सर्दियों के मौसम में त्वचा खुश्क और बेजान हो जाती हैं। वहीं सर्द हवाएं होंठों को भी रूखा कर देती हैं। जिसकी वजह से होंठ फटने लगते हैं। होंठों को नर्म और मुलायम करने के कई सारे जतन अगर काम नहीं कर रहें हैं। तो एक बार घर में बनें इस खास स्क्रब को लगाकर देखें। इस स्क्रब से रूखे और बेजान से दिखने वाले होंठ जल्दी ही नर्म और मुलायम हो जाएंगे। तो आगे की स्लाइड में जानें घर में स्क्रब बनाने की विधि।
विज्ञापन

2 of 5
lips
होंठों का स्क्रब बनाने के लिए इन सामान की जरूरत होगी। ब्राउन शुगर, शिया बटर, नारियल का तेल, थोड़ा सा प्राकृतिक मोम, कुछ बूंदे लैवेंडर ऑयल की।
विज्ञापन

3 of 5
कुछ इस तरह करें तैयार
होठों की नर्म मुलायम त्वचा पर स्कर्ब लगाने के लिए सबसे पहले मोम को लेकर पिघला लें। मोम पिघलाने के लिए अगर ओवन नही है तो किसी बर्तन में पानी गर्म कर उसके ऊपर मोम का बाउल रख दें। अब इस पिघले हुए मोम में शिया बटर और फिर नारियल का तेल मिला दें। जब ये सारे मिश्रण अच्छे से पिघलकर मिल जाएं तो इसे ओवन या फिर गर्म पानी के बर्तन से हटाकर इसमें विटामिन ई और लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदे डाल दें। 

4 of 5
lips
जब ये मिश्रण ठंडा होने लगे तो इसमे चीनी डालें और हिलाकर मिक्स कर लें। किसी साफ जार या शीशी में इस मिश्रण को भरकर रख लें। जब ये पूरी तरह से जम जाए तो इसका उपयोग होठों पर जमा सूखी और बेजान पर्त हटाने के लिए करें। इनसे आपको जरूर नर्म और मुलायम त्वचा का फायदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lips - फोटो : pixa
होंठ अगर सर्दियों के मौसम में जरूरत से ज्यादा फटते हों तो रोजाना रात को किसी अच्छे मॉइश्चराइजर को लगाकर सो जाएं सुबह होंठ नर्म और मुलायम हो जाएंगे।
  यह भी पढें-चेहरे के अनचाहे तिल से मिल सकता है छुटकारा, आजमाएं ये घरेलू तरीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें