सर्दियों में ज्यादातर लड़कियों की समस्या होती है बालों का रूखापन। जैसे सर्द हवाएं त्वचा को रूखा और बेजान बना देती हैं और उन्हें विशेष देखभाल की जरूरत होती है। उसी तरह से बाल भी सर्द हवाओं के प्रभाव में आकर रूखे हो जाते हैं। जिसकी वजह से झड़ना और टूटना शुरू हो जाता है। लेकिन अब आप चाहें तो घर पर खास हेयर पैक की मदद से बालों को मजबूती और पोषण दे सकती हैं। इससे आपको पार्लर जाकर स्पा कराने की भी जरूरत नही पड़ेगी। तो चलिए जानें वौ कौन से हेयर पैक हैं जो बालों को मजबूती देने के साथ ही सिल्की और चमकदार बनाएंगे।