कई सारे लोगों को सर्दियों का मौसम आते ही बालों में रूसी की समस्या हो जाती है, जिसकी वजह से सिर में खुजली और बदबू आती है। वहीं झड़ती हुई रूसी शर्मिंदगी का कारण भी बनती है। रूसी की इस समस्या से निजात पाने के लिए अगर आप भी शैंपू वगैरह इस्तेमाल करते हैं तो एक बार इस नुस्खे को आजमाकर देखें। कुछ ही दिनों में फर्क समझ में आ जाएगा। टमाटर के हेयर पैक से रूसी की समस्या से निजात मिलने में आसानी होती है। तो चलिए जानें कैसे करें इस्तेमाल।