फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beard Care Tips: कम उम्र में दाढ़ी के बाल सफेद? आजमाएं ये 4 देसी नुस्खे और बदल दें अपना लुक

Tue, 08 Jul 2025 09:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

White Beard Home Remedies: यदि कम उम्र में दाढ़ी के बाल सफेद हो रहे हैं, तो हमारे बताए नुस्खों को आजमाकर देख लें। उससे आपका लुक एकदम बदल जाएगा।  
विज्ञापन
1 of 6
दाढ़ी के बाल हो रहे हैं सफेद तो अपनाएं ये नुस्खे - फोटो : Adobe stock
Safed Dadhi Ko Kala Kaise Karein: आज-कल की लाइफस्टाइल इतनी व्यस्त और खराब हो गई है कि इसका असर लोगों के सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों पर दिखने लगा है। खासतौर पर इसका असर दाढ़ी के बालों पर भी होने लगा है। दरअसल, अब कम उम्र में ही लड़के दाढ़ी के बाल सफेद होने की शिकायत कर रहे हैं। इसकी कई अन्य वजहें भी हो सकती हैं।

पर, यदि आप ऐसे में बाजार में मिलने वाली केमिकल वाली डाई का इस्तेमाल दाढ़ी पर करेंगे तो इससे आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल और धूप में जरूरत से ज्यादा रहने पर भी कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं। इसलिए दाढ़ी के सफेद बालों को काला करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर देख लें। 
विज्ञापन

2 of 6
आंवला का तेल करें इस्तेमाल - फोटो : instagram
आंवला का तेल करें इस्तेमाल

यदि आप आंवले के तेल से नियमित रूप से दाढ़ी पर मसाज करेंगे, तो इससे आपकी दाढ़ी के सफेद बाल खुद ब खुद प्राकृतिक रूप से काले हो जाएंगे। दरअसल, आंवला बालों के लिए वरदान है, क्योंकि इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो बालों को काला करने में मददगार होते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
नारियल तेल और करी पत्ता - फोटो : Adobe stock
नारियल तेल और करी पत्ता

इन दोनों चीजों के मिश्रण के इस्तेमाल से त्वचा में मेलेनिन की मात्रा बढ़ती है, जो बालों को काला करने में सहायक होता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले नारियल के तेल में करी पत्ते को डालकर उबालें। जब ये उबल जाए तो इसे ठंडा करके दाढ़ी पर लगाएं। इसका असर भी आपको कुछ दिन में दिख जाएगा। 

 

4 of 6
 मेहंदी और कॉफी - फोटो : Adobe stock
 मेहंदी और कॉफी

बिना केमिकल से बालों की रंगत बदलना चाहते हैं तो सबसे पहले मेहंदी पाउडर में कॉफी मिक्स करके पेस्ट तैयार करें। अब इसे दो घंटे के लिए अपनी दाढ़ी पर अप्लाई करें। आखिर में इसे धो लें और फिर इसका असर देखें। मेहंदी बालों को रंग देने के साथ-साथ उन्हें मजबूत भी बनाती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
प्याज का रस - फोटो : Adobe stock
प्याज का रस

यदि आप नियमित रूप से प्याज के रस का बालों पर इस्तेमाल करते हैं तो ये बालों की जड़ों को पोषण देता है और सफेदी को रोकता है। इस्तेमाल के लिए प्याज का रस निकालकर दाढ़ी की जड़ों में हल्के हाथों से मालिश करें और 30 मिनट बाद धो लें। इससे भी आपको आराम मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस बात का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
इस बात का रखें ध्यान

अगर आपकी उम्र कम है और सफेदी तेजी से बढ़ रही है, तो ये जरूरी हो जाता है कि आप एक आयुर्वेदिक विशेषज्ञ या त्वचा रोग विशेषज्ञ से भी सलाह लें। क्योंकि कई बार दिक्कतें अलग किस्म की होती हैं, जिनको सही समय पर हल करना जरूरी होता है।
 
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें